मराठी इंडस्ट्री के सुपरस्टार थे लक्ष्मीकांत बेर्डे, कहे जाते थे कॉमेडी किंग
मराठी इंडस्ट्री के सुपरस्टार थे लक्ष्मीकांत बेर्डे, कहे जाते थे कॉमेडी किंग
Share:

कई मराठी फिल्मों में अपने जलवे दिखाने वाले लक्ष्मीकांत बेर्डे का आज जन्मदिन है। आज वह इस दुनिया में नहीं है लेकिन लोगों के दिलों में वह आज भी जीवित हैं। 80-90 के दशक में उन्होंने अपनी बेहतरीन एक्टिंग से सभी का दिल जीता फिर वह बॉलीवुड इंडस्ट्री में हो या मराठी जगत में। लक्ष्मीकांत बेर्डे ने मराठी फिल्म इंडस्ट्री पर तकरीबन 15 साल तक राज किया और उसके बाद उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी अपना दबदबा कायम किया। ‘धडाकेबाज़’ लक्ष्मीकांत बेर्डे की एक बेहद मशहूर फिल्म है जिसे लोग आज भी देखना पसंद करते हैं। सबसे पहले उन्होंने ‘मुंबई मराठी साहित्य संघ’ में नौकरी की, ताकि अपने प्यार अभिनय से वह दूर ना जाए।

कुछे ही नाटकों में बेहतरीन भूमिकाएं निभाने के बाद उन्हें फ़िल्में मिली। उनकी पहली फिल्म मराठी रही जिसका नाम था ‘लेक चालली सासरला’ (बिटिया ससुराल चली – 1985)। इस फिल्म से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की। इस फिल्म के बाद उनका नाम ‘कॉमेडी किंग’, ‘कॉमेडी सुपरस्टार’ जैसी उपाधियों से विभूषित हो गया। उन्होंने साल 1988 में आई फिल्म ‘अशी ही बनवा बनवी’ में लड़की बनकर सभी का दिल जीता। इस बारे में उनके साथी अशोक सराफ ने कहा था कि 'लक्ष्या का ये किरदार उनकें जीवन की सबसे उम्दा परफॉरमेंस है।' आपको बता दें कि लक्ष्मीकान्त को लक्ष्या भी कहा जाता था।

वैसे बॉलीवुड के बारे में बात करें तो यहाँ उन्होंने सबसे पहले फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ में काम किया जिसमे सलमान खान थे। इस फिल्म के बाद वह ‘हम आपके है कौन’ में नजर आए। इन दोनों फिल्मों के बाद वह मशहूर हो गए और उन्होंने कई फिल्मों में काम किया जिनमे ‘साजन’, ‘100 डेज़’ और ‘बेटा’ शामिल रहीं। फिलहाल वह इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन फिर भी लाखों दिलों की धड़कन हैं।

2021 में रहेगा दीपिका का टशन, इन 5 बड़ी फिल्मों में बिखेरेंगी जलवे

नितीश के मंत्री ने ही खोली अपनी सरकार की पोल, बिहार में भ्रष्टाचार की बात स्वीकारी

BB14 से बेघर हुईं जैस्मिन भसीन! वायरल हो रहीं हैं फोटोशूट की तस्वीरें

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -