अस्त हुआ भारतीय हॉकी का सबसे चमकदार सितारा, पद्मश्री बलबीर सिंह का निधन
अस्त हुआ भारतीय हॉकी का सबसे चमकदार सितारा, पद्मश्री बलबीर सिंह का निधन
Share:

नई दिल्ली: बीते दो सप्ताह से कई बीमारियों से जूझ रहे तीन बार के ओलंपिक गोल्ड मैडल विजेता और महान हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह सीनियर (Balbir Singh Sr.) का सोमवार को देहांत हो गया हैं। दिग्गज खिलाड़ी के देहांत पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, पंजाब के सीएम समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया हैं।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए कहा कि, 'पद्मश्री बलबीर सिंह सीनियर जी के निधन की खबर सुनकर बहुत दुःख हुआ, वे एक प्रसिद्ध हॉकी खिलाड़ी थे, जिन्होंने अपनी स्टिक से विश्व हॉकी पर अमिट छाप छोड़ी। मैं भाग्यशाली हूं कि मैं जिंदादिल बलबीर जी से मिला था। जो 3 बार ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता रह चुके हैं। दुःख की इस घड़ी में उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना है।'

वहीं पंजाब के सीएम अमरिंदर सिंह ने बलबीर सिंह सीनियर के निधन पर गहरा दुख जाहिर करते हुए कि इस हॉकी दिग्गज की दृढ़ता, समर्पण और खेल भावना हमेशा आने वाली कई पीढ़ियों को प्रेरणा देने का काम करेगी। अमरिंदर ने ट्वीट में लिखा कि, 'ओलंपिक में तीन बाद के स्वर्ण पदक विजेता, दिग्गज हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह सीनियर के निधन की खबर से बहुत दुख हुआ।' उन्होंने कहा, 'वह दृढ़ता, समर्पण और खेल भावना की प्रतिमूर्ति थे। सर आपकी बहुत कमी खलेगी और आप हमेशा प्रेरणास्रोत बने रहोगे। भावभीनी विदाई।'

सानिया मिर्ज़ा ने अपने पति को लेकर खोले कई राज, फिर कह दी चौकाने वाली बात

जल्द होगा सपनो के स्टेडियम का कार्य पूरा, कुछ ऐसा होगा

शेन वॉर्न का बड़ा बयान, कहा- 'ऑस्ट्रेलिया में स्पिन गेंदबाजी का स्‍तर तेजी से गिर रहा है...'

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -