महान फुटबॉलर पेले की हालत नाज़ुक, अंगों ने काम करना किया बंद
महान फुटबॉलर पेले की हालत नाज़ुक, अंगों ने काम करना किया बंद
Share:

दोहा: कतर में चल रहे फुटबॉल के वर्ल्ड कप के बीच ब्राजील से खेलप्रेमियों के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है। दरअसल, रिपोर्ट के मुताबिक पूर्व दिग्गज फुटबॉलर पेले की हालात बेहद नाजुक है। वह अलबर्ट आइंसटाइन अस्पताल में एडमिट हैं। उन्हें सामान्य चेक अप के लिए इस अस्पताल में एडमिट कराया गया था। मगर, फिर उनके अंगों ने काम करना बंद कर दिया है, जिसके बाद उन्हें पैलिएटिव केयर में शिफ्ट किया गया।

तीन बार विश्व कप विजेता ब्राज़ील टीम में शामिल रहे (1958, 1962, 1970) पेले पिछले दिनों नॉर्मल चेक अप के लिए अस्पताल में गए थे। 2021 में कैंसर का पता लगने के पास उनके पूरे शरीर में सूजन और हार्ट संबंधी समस्याओं के चलते उन्हें भर्ती करवाया गया था। उस वक़्त उनके परिवार ने कहा था कि चिंता की कोई बात नहीं है। बेटी केली ने भी कहा था कि कोई इमरजेंसी नहीं है। ये केवल रेगुलर चेकअप है। गौरतलब है कि सितंबर 2021 में 82 साल के पूर्व फुटबॉलर पेले को कैंसर डायगनॉस हुआ था। इसके बाद वो निरंतर अपना चेक अप करवा रहे थे। बीच में उनकी आँत, लंग्स और लीवर में भी समस्या आ गई थी। लेकिन, बताया जा रहा था कि वो स्थिर हैं। लेकिन आज स्थानीय रिपोर्टस ने बताया कि पेले के शरीर ने कीमोथेरेपी के दौरान रिस्पांड करना बंद कर दिया, जिसके कारण उनका हर उपचार बंद करना पड़ा। अब उन्हें दर्द से आराम देने के लिए निरन्तर प्रयास किए जा रहे हैं। शुक्रवार को खबर आई थी कि उन्हें रेस्पिरेट्री इन्फेक्शन हो गया है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Pelé (@pele)

बता दें कि कतर में जारी फीफा वर्ल्ड कप के दौरान पेले लगातार सोशल मीडिया पर सक्रीय थे। वह लगातार मैच संंबंधी मैसेज और फोटोग्राफ अपने इंस्टा पर पोस्ट डाल रहे थे। उनका अंतिम पोस्ट कल का है। जहाँ उन्होंने बताया कि वो मंथली चेक अप के लिए अस्पताल में हैं। उन्होंने कतर को धन्यवाद कहा था क्योंकि उन्होंने एक बिल्डिंग पर लाइट से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की थी।

बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज से बाहर होने पर भावुक हुए शमी, किया इमोशनल ट्वीट

बांग्लादेश में ऋषभ पंत की अग्निपरीक्षा, अगर फ्लॉप हुए तो टीम से हो सकती है छुट्टी !

'न खाना मिला, न लगेज..', बांग्लादेश पहुँचते ही एयरलाइन्स पर भड़के दीपक चाहर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -