अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Share:

राजगढ़ से मांगीलाल कुशवाह की रिपोर्ट 

राजगढ़।  मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर की मासिक कार्ययोजना का पालन सुनिश्चित करने के क्रम में, प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राजगढ़ के मार्गदर्शन में तथा सचिव मीनल श्रीवास्तव के कुशल नेतृत्व में   अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर राघवेंद्र कुमार श्रीवास्तव, जिला न्यायाधीश, जिला न्यायालय राजगढ़ के मुख्य आतिथ्य में राजगढ़ नगर स्थित आशा धाम वृद्ध आश्रम में वृद्धजन दिवस का आयोजन कर वृद्धजन विधिक सहायता सप्ताह का शुभारंभ किया। 

वृद्धजनों हेतु आशाधाम वृद्ध आश्रम में आयोजित कार्यक्रम को सामाजिक न्याय विभाग, अंकुर प्रगतिशील समाज सेवी संस्था तथा पैरा लीगल वालंटियर के समन्वय से आयोजित किया गया।  इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा आसाधाम वृद्ध आश्रम में निवासरत समस्त वृद्ध महिला व पुरुषों को नवीन वस्त्र भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया गया, सभी के सुखी भावी जीवन की शुभकामनाएं प्रदान की गई।

 कार्यक्रम में जिला विधिक सहायता अधिकारी सुश्री रितु प्रजापति द्वारा भी विधिक सेवा प्राधिकरण राजगढ़ द्वारा वृद्ध जनों को प्रदान की जाने वाली सेवाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान सामाजिक न्याय विभाग के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी व समाज सेवी संस्था के संचालकगण तथा समस्त वृद्ध जन उपस्थित रहे।

विश्व यूथ शतरंज ओलंपियाड में भारत ने पनामा को दी करारी मात

सोशल मीडिया पर बोल्डनेस का कहर ढा रही scarlett johansson

'हनुमानजी के वस्त्र ने ठेस पहुंचाई', 'आदिपुरुष' पर भड़के नरोत्तम मिश्रा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -