इंडस्ट्री छोड़ इस एक्टर ने रखा थिएटर में कदम, खुद बताई वजह
इंडस्ट्री छोड़ इस एक्टर ने रखा थिएटर में कदम, खुद बताई वजह
Share:

मनोरंजन जगत में आए दिन स्टार्स के कास्टिंग काउच का शिकार होने की खबरें आती हैं। वही हाल ही में अब 'साडा हक' और 'इश्क पर जोर नहीं' जैसे टेलीविज़न शोज में काम कर चुके परम सिंह ने भी कास्टिंग काउच पर बड़ा खुलासा किया है। परम सिंह ने टेलीविज़न इंडस्ट्री छोड़कर थिएटर की राह पकड़ ली है। इसके अतिरिक्त वो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी अपना हुनर आजमा रहे हैं। 

अपने एक इंटरव्यू में परम सिंह ने अपने अंदर छिपे दर्द को बयां किया। परम सिंह ने कहा, शुरुआत में मुझे कास्टिंग काउच झेलना पड़ा। काम के संबंध में मैं एक बार कास्टिंग डायरेक्टर से मिलने के लिये पहुंचा था। इस के चलते उसने मेरे संग फिजिकल रिलेशन बनाने का प्रयास किया। उसे अपने पास आता देखकर मैंने उसे धक्का दे दिया। उसे घूंंसा भी मारने का प्रयास किया। पर वो डर चुका था। इसके बाद मैं वहां से निकल गया। परम सिंह ने कहा कि उन्हें इन सब चीजों को मैनेज करना बखूबी आता है। वो आशा करते हैं कि बाकी लोग भी इस पर स्टैंड लेना सीखेंगे। परम बोलते हैं कि अपने टैलेंट पर भरोसा रखें एवं कड़ी मेहनत करते जाएं। तत्पश्चात, बेहतरीन रिजल्ट खुद ब खुद मिल जाएगा। इसमें थोड़ा समय लगता है, लेकिन ये सही है। 

साथ ही परम सिंह ने कहा कि वो इंडस्ट्री में लंबे समय से हैं, मगर वो अपने काम से खुश नहीं थे। लेकिन अब उन्होंने जो भी हासिल किया है, उसके लिये शुक्रगुजार हैं। थिएटर के बारे में चर्चा करते हुए परम सिंह ने कहा, मेरा थिएटर जॉइन करने का कोई इरादा नहीं था। पर मुझे प्ले ऑफर किया गया। मैंने स्क्रिप्ट पढ़ी, तो मजा आने लगा। इस मौके का लाभ उठाते हुए मैंने थिएटर जॉइन कर लिया। परम सिंह ने कहा कि अब वो थिएटर को एंजॉय करने लगे हैं। थिएटर के माध्यम से परम सिंह वो सारी चीजें कर सकते हैं, जो वो करना चाहते हैं। 

'तुम बिग बॉस नहीं चलाते...', साजिद खान पर जमकर बरसे सलमान खान

VIDEO! बिना कपड़ो के सड़क पर निकली उर्फी जावेद, हाथों से ब्रेस्ट छुपाती आई नजर

'रेप कल्चर को बढ़ावा देना बंद कर दो', चेतन भगत पर भड़की उर्फी जावेद

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -