एक्ट‍िंग छोड़कर इस मशहूर स्टार ने सड़क पर लगाई दुकान, वीडियो देखकर चौंके लोग
एक्ट‍िंग छोड़कर इस मशहूर स्टार ने सड़क पर लगाई दुकान, वीडियो देखकर चौंके लोग
Share:

जाने माने मशहूर कॉमेडियन सुनील ग्रोवर अपने बेहतरीन अंदाज के लिए जाने जाते हैं। टेलीविज़न एवं फिल्मों में कॉमेडी करने के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी मजेदार वीडियो साझा करते हैं। अब सुनील ने एक और जबरदस्त वीडियो को साझा कर प्रशंसकों का दिल खुश कर दिया है। इस वीडियो में वह ढेरों नेकलेस लेकर बैठे दिखाई दे रहे हैं।

सुनील ग्रोवर इंस्टाग्राम पर ढेरों मजेदार वीडियो साझा करते हैं। उनके नए वीडियो में उन्हें सड़क किनारे बैठे हुए देखा जा सकता है। उनके सामने ढेरों नेकलेस एवं नेकपीस रखे हुए हैं। कुछ मोती से बने और कुछ रुद्राक्ष से बने, अलग-अलग डिजाइन वाले ये नेकलेस बहुत बेहतरीन लग रहे हैं। वीडियो में कोई लड़की उनसे नेकलेस खरीदने का प्रयास कर रही है। इसके जवाब में सुनील जो प्रतिक्रिया देते हैं, जो सही हंसाने वाला है। लड़की सुनील ग्रोवर से बोलती है- भैया ये कितने का दिया? इसपर सुनील बोलते हैं- ये बेचने के लिए नहीं है। लड़की नेकलेस को छूने का प्रयास करती है तो सुनील उसका हाथ हटा देते हैं। फिर वह रुद्राक्ष की माला मांगती है। सुनील बोलते हैं कि यह सामान उनका पर्सनल है। वो अपना सामान बेचते नहीं हैं। वीडियो के आखिर तक स्वयं सुनील ग्रोवर भी हंसने लगते हैं।

इस वीडियो को देखकर प्रशंसक और स्टार्स को मजे ही आ गए हैं। सुनील की बात पर सभी हंस-हंसकर लोटपोट हो रहे हैं। साजिद नाडियाडवाला की पत्नी वर्दा खान ने लाफिंग इमोजी कमेंट की हैं। अर्चना पूरन सिंह ने लिखा, 'हाहाहाहाहाहा।।। सुनील।' इसके साथ  उन्होंने लाफिंग और 100 साइन वाली इमोजी लगाई। एक प्रशंसक ने कमेंट किया, 'मुझे भी दे दो एक।' एक और प्रशंसक ने लिखा, 'भाई पुखराज मिलेगा?' इसी तरह कई लोगों ने तरह तरह के कमेंट किए है।

तारक मेहता के बाद शो में होगी नई 'दयाबेन' की एंट्री, खुद प्रोड्यूसर ने दिया बड़ा बयान

कपिल शर्मा के शो में होगी नए कॉमेडियन की एंट्री!

1 एपिसोड करके चंदन प्रभाकर ने छोड़ा कपिल शर्मा का शो, जानिए क्यों?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -