style="color: rgb(0, 0, 0); font-family: Arial, Tahoma, Verdana; font-size: 14px; line-height: 20px; text-align: justify;">क्या आप जानते है एप्पल का सबसे पहला कम्प्यूटर केसा था और उसके क्या क्या फीचर्स थे? स्टीव जॉब्स और स्टीव वॉजनिएक ने मिलकर सन 1976 के अप्रेल महीने की 11 तारीख को अपना पहला कंप्यूटर "एप्पल I' लॉन्च किया था। यह स्टीव वॉजनिएक की खोज का नतीजा था।
जब स्टीव वॉजनिएक होमब्रियू कम्प्यूटर क्लब की एक मीटिंग में गए तो उन्हें खुद का कंप्यूटर बनाने का आईडिया आया और तुरंत ही काम करना शुरू किया और बाद में 'एप्पल I' कम्प्यूटर का जन्म हुआ।
इस कम्यूटर का प्रोसेसर 1 MHz का था और मेमोरी 4 KB इंटरनल एवं 8KB या 48 KB तक बढ़ाया जा सकता था। जब स्टीव इसे बेचने निकले तब पहले उन्हें 50 कम्प्यूटर के ऑर्डर्स मिले । इन्हें 40 दिनों में यूजर्स तक पहुंचाना था। इनमें से 30 दिन केवल कम्प्यूटर के पार्ट्स इकट्ठा करने में लगने थे। एप्पल I कम्प्यूटर की कीमत $666.66 (करीब 40159.60 रु.) थी। इन दोनों दिग्गजों ने करीब 200 एप्पल I कम्प्यूटर बेचे थे। लॉन्च के 17 महीने बाद इस कम्प्यूटर को बनाना बंद कर दिया गया था।