जानिये सूर्य और चन्द्रमा के हमारी कुंडली पर प्रभाव
जानिये सूर्य और चन्द्रमा के हमारी कुंडली पर प्रभाव
Share:

क्या आप जानते है आपकी कुंडली के अनुसार आप पर पुरे नो ग्रहों का अच्छा बुरा प्रभाव भी पड़ता है आइये जानते है क्या फर्क पड़ता है इनका आपकी जिन्दगी पर.....

सूर्य - सूर्य जब आपकी कुंडली में सकारात्मक या उच्च स्थि‍ति में होता है, तो समाज में मान-सम्मान दिलाता है और नौकरी व कामकाज में स्थायित्व प्रदान करता है। सूर्य का मजबूत होना पिता का पक्ष मजबूत करता है और सरकारी कार्यों में भी किसी प्रकार की कोई बाधा या परेशानी नहीं आती। 
 
उपाय - अगर आपको इन सभी मामलों में नकारात्मक परिणाम मिल रहे हैं, तो यह सूर्य के नीच स्थि‍ति में बैठने के कारण हो सकता है। इसके उपाय के तौर पर पिता की सेवा और उन्हें सम्मान देना चाहिए। पैर छूकर पिता का आशीर्वाद लें।  इसके अलावा सूर्य को जल चढ़ाना और विष्णु भगवान की पूजा करना श्रेष्ठ होता है। बहते पानी में गेहूं और बाजरा प्रभावित करने और मुंह मीठा कर घर से निकलने से भी सूर्य का प्रभाव सकारात्मक होता है। 

चंद्रमा - कुंडली में चंद्रमा का शुभ प्रभाव होने से जातक की माता का जीवन सुखमय होता है और उसे किसी प्रकार की परेशानी नहीं आती। चंद्रमा का उच्च स्थि‍ति में होना, जातक को माता पक्ष जैसे- नानी, मौसी से भरपूर प्रेम दिलाता है और जातक इनके द्वारा संपत्ति‍ अर्जित करने वाला होता है। ऐसे व्यक्ति के जीवन में मानसिकशांति होती है और घर में प्रेम बना रहता है। इस स्थि‍ति में घर में संपन्नता और सम्मान भी भरपूर होता है।इसके विपरीत परिणाम मिलने का कारण कुंडली में चंद्रमा की कमजोर स्थि‍ति हो सकती है।

उपाय - अगर आपकी कुंडली में चंद्रमा कमजोर है, तो मां, दादी की सेवा और सम्मान करें। बुजुर्ग और विधवा औरतों की मदद करना चाहिए। इनके प्रति अपना व्यवहार विनम्रतापूर्वक बनाए रखें और सात्विक जीवन जीने को प्रमुखता दें। घर में गंगाजल जरूर रखें। समय-समय पर मंदिर में दूध और चावल का दान करते रहें और चांदी का एक चौकोर टुकड़ा अपने पास रखें।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -