जानें जग में जीवों की कैसे हुई उत्पत्ति
जानें जग में जीवों की कैसे हुई उत्पत्ति
Share:

आप भी शायद कभी न कभी इस बात को अपने मन के विचारों में रखे होंगें की किस लिए इस जग की उत्पत्ति हुई किस लिए जीव आये जन्मे , मरे फिर जन्मे फिर मरे ऐसा क्यों?जब कभी व्यक्ति अपने जीवन में आई समस्या से परेशान सा होता है. तो यही सोचता है. की क्यों इस संसार में जीवों की उत्पत्ति हुई ,इस जग में इतने  जीव जंतु किस लिए बनाये है. उनका क्या उपयोग है.

मानव भी बने तो सुख दुःख झेलते हुए वृद्ध हुए फिर संसार से चले गए. इस संसार में आये गए यह सब क्या है? और वह यह भी सोचता है की कैसे आया और कहाँ से आया होगा जीव . कैसे हुई उत्पत्ति इतने सारे विभिन्न प्रकार के जीव कैसे आये इस जगत में . 

अब हम धार्मिक ग्रंथों और पुराणों से प्राप्त जीवन की उत्पत्ति का रहस्य आपको बता रहे है. वेदों और विष्णुपुराण में वर्णित- के अनुसार सभी जीवों की उत्पत्ति कश्यप नामक एक ऋषि से हुई है. कश्यप ऋषि को सप्तऋषियों में से एक माना जाता है। साथ ही कश्यप ऋषि को भगवान ब्रह्मा के मानसपुत्र (इच्छापुत्र) के रूप में भी जाना जाता है। एक पौराणिक कथा में वर्णित है. की प्रजापति दक्ष ने अपनी 13 पुत्रियों का विवाह कश्यप ऋषि से किया था। जिनका नाम अदिति, दिति, कदरु, दानु, अरिश्ता, सुरसा, सुरभि, विनाता, तामरा, क्रोधवशा, इदा, विश्वा और मुनि था। ऐसा माना जाता है कश्यप ऋषि द्वारा अपनी पत्नियों के संयोग से विभिन्न जीवों की उत्पत्ति हुई थी।

बताया गया है की उनके अपने -अपने स्वभाव और चारित्रिक विशेषताओं के आधार पर कश्यप ऋषि की पत्नियों से विभिन्न जीवों की उत्पत्ति हुई.। अदिति नाम की पत्नी से देवताओं का जन्म हुआ. दिति से असुरों का , अरिश्ता से गंधर्व, कदरु से नाग, विनाता से भगवान अरूण, दानु से दानव, क्रोधवशा से पिशाच का जन्म हुआ था. इसके अलावा अन्य पत्नियों से पशु- पक्षी और दूसरे रेंगने वाले कीड़ों का जन्म हुआ था.

 आगे इसी क्रम में उन जीवों से उनका वंश आगे बढ़ा और इस तरह संसार में जीवों और जंतुओं की उत्पत्ति हुई इसलिए कहते है की आपकी सोच , विचार , भावना , प्रवृति जैसे होगी आपकी संतान में भी वही गुण रहेंगे , साथ ही साथ नाम से भी बहुत बड़ा असर होता है .

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -