लीक हुई 'बिग बॉस 16' की तस्वीरें, जानिए इस बार क्या होगा खास?
लीक हुई 'बिग बॉस 16' की तस्वीरें, जानिए इस बार क्या होगा खास?
Share:

जल्द ही टेलीविज़न के सबसे विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 16 की शुरुआत हो जाएगी। सलमान खान के शो की इंसाइड डिटेल्स को जानने के लिए प्रशंसक बहुत उत्साहित रहते हैं। ऐसे में यदि हम ये कहें कि सीजन 16 में बिग बॉस के घर कैसा नजर आएगा तथा शो की थीम क्या होगी, इसका खुलासा हो गया है, तो आप भी सरप्राइज हो जाएंगे।

बिग बॉस 16 की तैयारियां जोर शोर से चल रही है। कई बड़े नामों को अप्रोच किया गया है। बीते वर्ष शो जंगल थीम पर बेस्ड था। इससे हटकर इस बार बिग बॉस हाउस का थीम वॉटर होने वाला है। प्राप्त एक रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से ये खबर दी है। बिग बॉस हाउस ब्लू कलर से पेंट होगा। पानी  के जानवरों के हर ओर पोस्टर्स लगे होंगे। पूरे शो का फोकस वॉटर पर होगा।

सलमान खान के शूट का बिहाइंड द सीन तस्वीर सामने आई है जिसमें बिग बॉस हाउस की झलक देखने को मिलती है। सलमान ने प्रोमो शूट कर लिया है। सितंबर के दूसरे सप्ताह में प्रोमो रिलीज किया जाएगा। इस रिपोर्ट ने अवश्य प्रशंसकों की बेताबी बढ़ा दी है। बिग बॉस 16 अक्टूबर तक ऑनएयर होने की संभावना है। इस बार भी रियलिटी शो को सलमान खान ही होस्ट कर रहे हैं। बिग बॉस 16 में टेलीविज़न एवं बॉलीवुड के बड़े नाम भाग ले सकते हैं। बिग बॉस 16 के लिए अर्जुन बिजलानी, शाइनी आहूजा, जन्नत जुबैर, मुनव्वर फारूकी, दिव्यांका त्रिपाठी को अप्रोच किए जाने की खबर है। 

VIDEO! सबके सामने ये क्या बोल गई राखी सावंत, शरम से लाल हुए बॉयफ्रेंड आदिल

VIDEO! स्वयंवर के बाद पहली बार दुल्हनियां संग नजर आए मीका सिंह, हुए जमकर ट्रोल

कुछ इस हाल में घर से बाहर निकल पड़ीं निया शर्मा, देखकर फ़टी रह गई लोगों आँखे

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -