वीरभद्र की गैरमौजूदगी को लेकर हुई चर्चा
वीरभद्र की गैरमौजूदगी को लेकर हुई चर्चा
Share:

शिमला। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए होने वाले निर्वाचन हेतु नामांकन पत्र दाखिल किया था। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री डाॅ. मनमोहन सिंह आदि नेता मौजूद थे। माना जा रहा था कि, इस अवसर पर कांग्रेस शासित 6 राज्यों के मुख्मंत्री मौजूद रहेंगे लेकिन कांग्रेस कार्यालय में इस मौके पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर नहीं पहुंच सके। जानकारी सामने आई  कि वीरभद्र की तबियत ठीक नहीं थी। जिसके कारण वे केरल में ही थे।

मिली जानकारी के अनुसार राहुल गांधी के नामांकन दाखिल करने को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे, रंजत रंजन जो कि पार्टी की प्रदेश सह प्रभारी हें मौजूद रहीं। इस दौरान राहुल ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में राहुल गांधी के नाम का प्रस्ताव चुनाव अधिकारी को पेश किया।

वरिष्ठ पार्टी नेता विद्या स्टोक्स, ठाकुर सिंह, भरमौरी, धनीराम शांडिल, जीएस बाली आदि इस अवसर पर मौजूद रहे। इसी बीच दिल्ली में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुशील कुमार शिंदे की अध्यक्षता में एक बैठक हुई, जिसमें विभिन्न चुनावों के दौरान आए परिणामों को लेकर चर्चा की गई। साथ ही कांग्रेस की अगली रणनीति पर भी चर्चा की गई।

कांग्रेसियों को अब से करना होगा पीडी को सलाम

नितीश का लालू को जवाब

राहुल फोबिया पर सुरजेवाला ने कसा तंज

शत्रुघ्न सिन्हा ने उठाए ईवीएम पर सवाल

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -