गिरफ्तार हुआ लोजपा रामविलास का नेता, लगा ये बड़ा आरोप
गिरफ्तार हुआ लोजपा रामविलास का नेता, लगा ये बड़ा आरोप
Share:

नालंदा: बिहार के नालंदा जिले से चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के नेता को ठगी के इल्जाम में गिरप्तार किया गया है। पुलिस ने राजगीर थाना इलाके में सर्कस मैदान से एक ठग को गिरफ्तार किया। वह लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास आईटी सेल का मुंगेर जिलाध्यक्ष बताया जा रहा है। उसके समीप से एक कार जब्त की गई है, जिसपर लोक जनशक्ति पार्टी का बोर्ड लगा है।

इसके अतिरिक्त उसके पास से लोक जनशक्ति पार्टी के प्रशिक्षण शिविर में दिया गया बैग, आईडी कार्ड, पुलिस मित्र का आईडी कार्ड, एटीएम कार्ड तथा एक मशीन जब्त की गई है। उसकी पहचान तारापुर निवासी रोहित सिंह के तौर पर की गई है। वह ई-श्रम कार्ड बनाने के नाम पर लोगों से ठगी कर रहा था। विरायतन के पीछे रहने वाली अंजू देवी, रंजू देवी आदि ने कहा कि उसने श्रम कार्ड बनाने का प्रलोभन दिया। एक मशीन पर उनका अंगूठा लिया। उसके जाते ही उनके अकाउंट से रुपये निकल गए। तत्पश्चात, उन्होंने पुलिस को खबर दी। 

वही कहा जा रहा है कि इस प्रकार से वह दो दर्जन व्यक्तियों से लाखों की ठगी कर चुका है। थानाध्यक्ष मुश्ताक अहमद ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि उसके पास से एक मशीन मिली है। इसमें अंगूठा लगाने के पश्चात् उसे स्कैन कर लिया जाता है। इस मशीन के जरिए ठगी की जा रही थी। उसकी कार में लोक जनशक्ति पार्टी का बोर्ड लगा हुआ है। पुलिस उसे गिरफ्तार कर मामले की तहकीकात कर रही है। अब तक पार्टी की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

गुजरात को 5200 करोड़ की सौगात देंगे पीएम मोदी, इन परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

नशामुक्ति अभियान के संर्दभ में वीडियों कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से प्रशिक्षण आयोजित

मुख्यमंत्री ने 350 करोड़ रूपये के विकास कार्यो का किया लोकार्पण और भूमि-पूजन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -