सलमान संग सुपरहिट थी लक्ष्मीकांत बेर्डे की जोड़ी, थे मराठी सुपरस्टार
सलमान संग सुपरहिट थी लक्ष्मीकांत बेर्डे की जोड़ी, थे मराठी सुपरस्टार
Share:

90 के दशक में ज्यादातर फिल्मों में कॉमेडियन के रोल में नजर आने वाले एक्टर लक्ष्मीकांत बेर्डे अब इस दुनिया में नहीं है। उनका निधन 16 दिसंबर 2004 में हुआ था और आज के दिन उनका जन्मदिन होता है। लक्ष्मीकांत बेर्डे का जन्म 26 अक्टूबर 1954 को हुआ था और उन्होंने अपनी कॉमेडी से सभी का दिल जीता है। लक्ष्मीकांत बेर्डे 90 के दशक में मशहूर हुए थे और उन्होंने सलमान खान की कई फिल्मों में कभी उनके दोस्त का तो कभी उनकी फैमिली के नौकर का किरदार निभाकर फैंस का दिल जीता था।

एक समय था जब सलमान और उनकी जोड़ी को लोगों ने काफी पसंद किया था हालाँकि अब वह इस दुनिया में नहीं है। लक्ष्मीकांत बेर्डे कॉलेज में पढाई के दौरान अभिनय क्षेत्र से जुड़ गए थे। वह मुंबई के गणेशोत्सव के दौरान नाटकों में छोटे रोल करते थे और बाद में मुंबई मराठी साहित्य संघ से जुड़े। आपको बता दें कि उनका पहला मराठी नाटक टूर-टूर काफी हिट हुआ था और इसी नाटक के बाद उन्होंने शांतेचे कार्ट चालू आहे, बिघडले स्वर्गाचे दार, कार्ट चालू आहे जैसे सफल नाटकों में मुख्य भूमिका निभाई जो बेहतरीन रही। वह कई मराठी फिल्मों में नजर आए जो सुपरहिट रहीं।

उसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में काम किया और साल 1989 में फिल्‍म ‘मैंने प्यार किया’ से उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया। यह फिल्म सुपरहिट रही और इस फिल्म के बाद लक्ष्मीकांत की ‘100 डेज’, ‘हम आपके हैं कौन’ और ‘साजन’ जैसी फिल्में भी सुपरहिट रही। लक्ष्मीकांत को मराठी सिनेमा में ‘कॉमेडी सुपरस्टार’ के नाम से जाना जाता है और आज भी लोग उन्हें भुला नहीं पाए।

'आश्रम-3' की यूनिट को लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, स्वरा बोली- नए भारत में कोई भी सुरक्षित नहीं

आज दिए जा रहे हैं 67वें नेशनल फिल्म अवार्ड्स, कंगना से लेकर रजनीकांत तक का है नाम

करवा चौथ पर गोविंदा ने पत्नी सुनीता को दिया इतना महंगा गिफ्ट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -