जन आक्रोश रैली: कार्यकर्ताओं की ट्रेन हुई लेट, कांग्रेसियों ने बताया साजिश
जन आक्रोश रैली: कार्यकर्ताओं की ट्रेन हुई लेट, कांग्रेसियों ने बताया साजिश
Share:

नई दिल्ली: कांग्रेस द्वारा की दिल्ली के रामलीला मैदान में की जा रही जन आक्रोश रैली की शुरुआत में ही विवाद उत्पन हो गया है. दरअसल, इस रैली में शामिल होने देश भर से कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होने के लिए आ रहे थे, लेकिन इस बीच मुंबई से दिल्ली आने वाली कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक ट्रेन लेट हो गई, जिससे कांग्रेसी खेमा आक्रोशित हो उठा.

इस बारे में कांग्रेसी नेता संजय निरुपम ने रेल मंत्री को फोन कर उनसे शिकायत भी दर्ज कराई. निरुपम का कहना था कि ट्रेन को सुबह तीन बजे दिल्ली पहुंचना था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. उन्होंने आशंका जताई, हो सकता है कि जानबूझकर ट्रेन को रोका गया हो.  मुंबई से कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को लेकर आ रही ट्रेन सुबह 11 बजे दिल्ली पहुंची. यह ट्रेन 8 घंटे देरी से दिल्ली पहुंची.

आपको बता दें कि दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इस रैली के जरिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी, भाजपा सरकार की नाकामियों को गिनाते हुए 2019 के आम चुनावों का शंखनाद कर रहे हैं. इस दौरान राहुल यहां एक जनसभा को संबोधित करेंगे. कांग्रेस अध्यक्ष पद संभालने के बाद दिल्ली में राहुल की यह पहली रैली है. राहुल के अलावा यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सहित पार्टी के शीर्ष नेता भी रैली को संबोधित करेंगे.

सरकार के खिलाफ कांग्रेस का शंखनाद, जन आक्रोश रैली आज

राहुल की जन-आक्रोश रैली कल, लाखों लोगों के पहुंचने की उम्मीद

पीएम ने मन की बात में जल संरक्षण पर जोर दिया

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -