TVS मोटर कंपनी बाइक की सेल में आई 18 %  की गिरावट
TVS मोटर कंपनी बाइक की सेल में आई 18 % की गिरावट
Share:

बाइक्स की दुनिया में TVS मोटर कंपनी ने अक्टूबर 2019 में 18.83 % की गिरावट के साथ 323,368 यूनिट्स की बिक्री हुई है, इसके पहले अक्टूबर 2018 में यह आंकड़ा 398,427 तक पंहुचा था। जहा तक बात की जाये, सितंबर महीने के मुकाबले कंपनी ने अक्टूबर की बिक्री में तेजी दिखाई है और बीएस VI में आगे बढ़ने के लिए बीएस IV शेयरों को काफी तर्कशील बनाया जाता है। यदि  टू-व्हीलर की बात की जाये तो कंपनी ने अक्टूबर 2019 में 308,161 यूनिट्स को बेचा जा चूका है, जबकि अक्टूबर 2018 में यह आंकड़ा 384,307 यूनिट्स का रहा था।

निजी बाजार में टू-व्हीलर की बिक्री में अक्टूबर 2019 में 252,684 यूनिट्स की बिक्री हो चुकी है, जबकि अक्टूबर 2018 में यह आंकड़ा 338,988 यूनिट्स का रह चूका था। कुल मोटरसाइकिल की बिक्री की बात की जाये तो अक्टूबर 2019 में 125,660 यूनिट्स की बिक्री हो चुकी है,जहा तक बात की जाये अक्टूबर 2018 में यह आंकड़ा 150,429 यूनिट्स का रह चूका था। कुल स्कूटर की बिक्री अक्टूबर 2019 में 121,437 यूनिट्स की रह चुकी है, जबकि अक्टूबर 2018 में यह आंकड़ा 151,040 यूनिट्स का रह चूका था।

यदि बात करें कंपनी के कुल निर्यात की तो अक्टूबर 2019 में 20 फीसद की बढ़ोतरी के साथ 69,339 यूनिट्स का निर्यात किया जा चूका है, जबकि अक्टूबर 2019 में यह आंकड़ा 57,926 यूनिट्स का था। टू-व्हीलर निर्यात की बात करें तो 22 फीसद की बढ़ोतरी के साथ 55,477 यूनिट्स का रहा है, जबकि अक्टूबर 2018 में यह 45,319 यूनिट्स का रह चूका था।यदि थ्री-व्हीलर की कुल बिक्री की बात की जाये तो अक्टूबर 2019 में 8 % की बढ़ोतरी के साथ 15,207 यूनिट्स की बिक्री की है, जबकि अक्टूबर 2018 में यह 14,120 यूनिट्स का रह चूका था।

ओकिनावा नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लाने के तैयारी में, लॉन्चिंग से पहले फोटो हुई लीक

नया Bajaj Chetak इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत उड़ा देगा होश, जनवरी से शुरू होगी बिक्री

पापा ने दिलाई ढाई लाख की बाइक लेकिन फिर भी कर लिया सुसाइड

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -