दिवंगत केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार की पत्नी तेजस्वनी बनी कर्नाटक भाजपा उपाध्यक्ष
दिवंगत केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार की पत्नी तेजस्वनी बनी कर्नाटक भाजपा उपाध्यक्ष
Share:

बंगलुरु: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दिवंगत केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार की पत्नी तेजस्विनी को कर्नाटक प्रदेश भाजपा का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। गत वर्ष नवंबर में अनंत कुमार के देहांत के बाद कयास लगाए जा रहे थे कि अनंत की पत्नी तेजस्विनी को उनकी लोकसभा सीट से चुनावी रण में उतारा जाएगा। हालांकि, भाजपा ने तेजस्विनी के स्थान पर 28 वर्ष के तेजस्वी सूर्या को बेंगलुरु साउथ से उम्मीदवार बना दिया।

दिवंगत केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार बेंगलुरु साउथ लोकसभा सीट पर 1996 से लेकर 2014 तक निरंतर यहां से सांसद थे। 2014 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने इस सीट से नंदन नीलेकणी को शिकस्त दी थी। अनंत की पत्नी तेजस्विनी पेशे से एयरोस्पेस इंजीनियर हैं। इसके साथ ही अदम्य चेतना नामक एनजीओ का संचालन भी करती हैं। अपने एनजीओ की वजह से तेजस्विनी बेंगलुरु साउथ सीट में बड़ा नाम हैं। सियासी तौर पर तेजस्विनी को प्रदेश भाजपा प्रमुख बीएस येदियुरप्पा का भी समर्थन प्राप्त है।

मंगलवार को तेजस्विनी को कर्नाटक की भारतीय जनता पार्टी इकाई का उपाध्यक्ष बनाए जाने पर कर्नाटका भाजपा अध्यक्ष और सूबे के पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा ने ट्वीट कर उन्हें बधाई दी है। येदियुरप्पा ने लिखा है कि मुझे यह बताते हुए बेहद प्रसन्नता हो रही है कि तेजस्विनी अनंत कुमार को भाजपा कर्नाटक का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

खबरें और भी:-

लोकसभा चुनाव: फिर फिसली राहुल गाँधी की जुबान, गरीबी की जगह गरीबों पर कर बैठे वार

लोकसभा चुनाव: मायावती ने साधा भाजपा पर निशाना, कहा - हेट स्पीच वालों को हराना है

स्कूल टीचर की भयावह करतूत, 23 बच्चों को दे डाला जहर

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -