संगीतकार राम लक्ष्मण के निधन पर लता मंगेशकर ने जताया दुःख
संगीतकार राम लक्ष्मण के निधन पर लता मंगेशकर ने जताया दुःख
Share:

दिग्गज संगीतकार राम लक्षण उर्फ विजय पाटिल का आज निधन हो गया है। मिली जानकारी के तहत उनका निधन नागपुर में हुआ है। विजय पाटिल 79 वर्ष के थे। जैसे ही उनके निधन की खबर आई वैसे ही हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। आप सभी जानते ही होंगे कि उन्होंने अपने करीयर में 150 से भी ज्यादा हिंदी, मराठी और भोजपुरी फिल्मों में संगीत दिया। ऐसे में आज उनके निधन पर शोक प्रकट करते हुए लता मंगेशकर ने ट्वीट किया है। उन्होंने अपने ट्विटर पर ट्वीट कर लिखा है, "मुझे अभी पता चला की बहुत गुणी और लोकप्रिय संगीतकर राम लक्ष्मण जी (विजय पाटिल) जी का स्वर्गवास हुआ। ये सुनके मुझे बहुत दुख हुआ। वो बहुत अच्छे इंसान थे। मैंने उनके गाने गए जो बहुत लोकप्रिय हुए। मैं उनको विनम्र श्रद्धांजलि अर्पण करती हूं।"

आप सभी को बता दें कि उन्होंने 'मैंने प्यार किया', 'हम आपके हैं कौन' जैसी तमाम सुपरहिट फिल्मों में लोकप्रिय संगीत दिया था। संगीतकार राम लक्ष्मण उर्फ विजय पाटिल का निधन हार्ट अटैक आने के बाद हुआ है। 78 वर्षीय विजय पाटिल के बेटे अमर पाटिल ने एक मशहूर वेबसाइट से बातचीत में अपने पिता की मौत की पुष्टि करते हुए कहा, "पिताजी कोरोना से संक्रमित नहीं थे। उन्होंने कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज 6-7 दिन पहले ही ली थी। इसके बाद से उन्हें बुखार और कमजोरी सी महसूस हो रही थी। रात 2:00 बजे उन्हें हार्ट अटैक आया और वे चल बसे।"

आप सभी जानते ही होंगे राम लक्ष्मण उर्फ विजय पाटिल का जन्म भी महाराष्ट्र के नागपुर शहर में ही हुआ था। उनके बेटे अमर पाटिल ने बताया कि ''कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर वे अपने पिता को पिछले साल अक्टूबर को नागपुर में अपने घर ले गये थे और तब से वो वहीं रह रहे थे।''

Tauktae के बाद अब मंडराया 'तूफ़ान यास' का ख़तरा, मछुआरों को समुद्र में न जाने का आदेश

तेलंगाना के अस्पताल से कोविशील्ड की 50 शीशियां गायब, जांच के आदेश जारी

इंदौर: फैक्ट्री में हुई गैस लीकेज, गई मजदूरों की आंखों की रोशनी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -