कैसी है लता मंगेशकर की तबियत, परिवार ने जारी किया बयान
कैसी है लता मंगेशकर की तबियत, परिवार ने जारी किया बयान
Share:

बॉलीवुड सिंगर लता मंगेशकर अब ठीक हो रहीं हैं। जी हाँ, अब उनकी सेहत में सुधार देखने को मिल रहा है। आप सभी जानते ही होंगे देशभर के लोगों की भावनाएं उनके साथ जुड़ी हैं। ऐसे में जबसे लता मंगेशकर की तबीयत खराब हुई है तबसे सभी उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। आप सभी को बता दें कि बीते 8 जनवरी, 2022 को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद लता मंगेशकर को मुंबई के अस्पताल में एडमिट किया गया। ऐसे में सिंगर की हेल्थ को लेकर परिवार की ओर से नया स्टेटमेंट आया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Lata Mangeshkar (@lata_mangeshkar)

हाल ही में लता मंगेशकर की फैमिली ने स्टेटमेंट जारी किया है और कहा है कि- ''लता जी की सेहत में सुधार देखने को मिला है मगर वे अभी भी ICU में हैं। डॉक्टर प्रतीत समदानी की टीम की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। उनकी सेहत पर रोज अपडेट दे पाना मुमकिन नहीं है। ये पूरी तरह से फैमिली की प्राइवसी का मामला है। हम आप सभी लोगों से ये रिक्वेस्ट करते हैं कि मामले की गंभीरता को समझने की कोशिश करें। अफवाहें फैलाने से बचें और लता जी की अच्छी सेहत के लिए प्रार्थना करें। आप लोगों के सहयोग के लिए हम शुक्रगुजार हैं।'' आप सभी जानते ही होंगे लता मंगेशकर जल्द ठीक हो जाएं इसके लिए दुनियाभर के लोग प्रार्थना कर रहे हैं।

इस लिस्ट में आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक शामिल रहे। जैसे अनुपम खेर, किरण खेर और स्मृति ईरानी। इन सभी ने लता जी के जल्द स्वस्थ होने की दुआ मांगी है। आपको बता दें कि सिंगर को एडमिट हुए 17 दिन हो चुके हैं और अब उनकी सेहत में धीरे-धीरे सुधार दिख रहा है। आपको यह भी जानकारी दे दें कि सिंगर ने 70 साल बॉलीवुड इंडस्ट्री में काम किया है और अपनी सिंगिंग से उन्होंने सभी का दिल जीता है।

आज गणतंत्र दिवस पर जरूर सुने यह देशभक्ति से भरे गाने

बॉलीवुड स्टार्स ने दी रिपब्लिक डे की शुभकामनाएं

पद्म अवॉर्ड लेने से इस सिंगर ने किया इंकार, जानिए क्यों?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -