बॉलीवुड सेलेब्स ने मांगी लता मंगेशकर के जल्द ठीक होने की दुआ, जानिए कैसी है हालत
बॉलीवुड सेलेब्स ने मांगी लता मंगेशकर के जल्द ठीक होने की दुआ, जानिए कैसी है हालत
Share:

बॉलीवुड में अपनी सुरीली आवाज से लोगों का दिल जीतने वाली लता मंगेशकर इन दिनों अस्पताल में हैं। जी दरअसल कोरोना संक्रमित होने के चलते लता मंगेशकर 8 जनवरी से अस्पताल में भर्ती हैं। 92 साल की लता की उम्र और सेहत का ख्याल रखते हुए उन्हें आईसीयू में डॉक्टर्स की सख्त निगरानी के तहत रखा गया है। आप सभी को बता दें कि बीते दिन लता मंगेशकर की सेहत में सुधार देखा गया था। हालाँकि यह खबर सामने आने से पहले उनकी तबीयत ब‍िगड़ने की भी खबरें आई थीं, जिसपर स्वर कोक‍िला के प्रवक्ता ने इन खबरों को गलत बताया था।

इसी के साथ ही ऐसी खबर ना फैलाने की अपील की थी। दूसरी तरफ बॉलीवुड सेलेब्स ने भी लोगों से यह अपील की है, और इसी के साथ ही लता के जल्द ठीक होने की कामना की है। आप सभी को बता दें कि अनुपम खेर ने ट्वीट किया है और लिखा है, 'आदरणीय लता मंगेशकर जी, जल्दी स्वस्थ होकर वापस अपने घर आइए। पूरा राष्ट्र आपके ठीक होने की प्रार्थना कर रहा है।' इस लिस्ट में किरण खेर भी शामिल है। उन्होंने लिखा है- 'जीती जागती लेजेंड भारत रत्न लता मंगेशकर जी के जल्द ठीक होने की कामना करती हूं।' हालाँकि इससे पहले शन‍िवार को केंद्रीय मंत्री स्मृत‍ि ईरानी ने अफवाह ना फैलाने की अपील की थी।

जी दरअसल उन्होंने लिखा 'लता दीदी के पर‍िवार की तरफ से विनती है कि अफवाहें ना फैलाएं। उनपर इलाज का असर हो रहा है और भगवान चाहे तो वे जल्द घर लौटेंगी। अंदाजा लगाना बंद करें और लता दीदी के जल्द ठीक होने की दुआ करें।' आपको बता दें कि लता मंगेशकर की सेहत में फिलहाल सुधार नजर आया है। वहीं दूसरी तरफ डॉक्टर प्रतीत समदानी ने बीते शन‍िवार को हेल्थ अपडेट देते हुए बताया- 'लता जी अभी भी ICU में हैं और उनकी सेहत में पहले से ज्यादा सुधार देखने को मिल रहा है। हम पूरी कोशिश में लगे हुए हैं कि लता जी जल्दी स्वस्थ हो जाएं और अपने घर वापस जा सकें।' आपको बता दें कि देशभर में लता मंगेशकर की तबीयत जल्द से जल्द ठीक होने की दुआ मांगी जा रही है और डॉक्टर्स का कहना है कि जल्द उन्हें डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।

स्पेशल होने वाली है हरयाणा की झांकी, देखने मिलेगा नीरज चोपड़ा का नया अवतार

बजट है कम और खरीदनी है नई कार तो एक बार इन कारों के बारें में जरूर सोचे

कुंडली भाग्य की अदाकारा ने रचाई शादी, सामने आईं खूबसूरत तस्वीरें

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -