लता मंगेशकर के निधन से दुखी नेपाल की राष्ट्रपति, अर्पित की श्रद्धांजलि
लता मंगेशकर के निधन से दुखी नेपाल की राष्ट्रपति, अर्पित की श्रद्धांजलि
Share:

आज लता मंगेशकर इस दुनिया को छोड़कर जा चुकीं हैं। आपको बता दें कि आज सुबह उनका निधन हो गया और दुनियाभर के कई लोग आज दुःख में डूबे हुए हैं। इस बीच नेपाल की राष्ट्रपति विद्यादेवी भंडारी ने दुःख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'कई नेपाली गीतों को अपनी सुरीली आवाज से सजा चुकीं प्रसिद्ध भारतीय गायिका लता मंगेशकर के निधन की खबर से दुखी हूं। असाधारण प्रतिभा की धनी स्वर्गीय लता मंगेशकर को मैं भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं।' इसी के साथ विद्या बालन ने ट्वीट किया है। उन्होंने दुःख जताते हुए कहा- ‘मैं अगर बिछड़ भी जाऊं, कभी मेरा गम ना करना… मेरा प्यार याद कके कभी आंख नम ना करना। यह संभव नहीं है लता जी।’

वहीं दूसरी तरफ PM मोदी ने कहा- 'मेरे जैसे अनेकों लोग हैं जो गर्व से कहेंगे कि लता दीदी के साथ उनका निकट संबंध था। जीवन के हर क्षेत्र के लोग हमें लता दीदी के प्रति अपना स्नेह जताते हुए हर पल मिलेंगे। इससे पता चलता है कि लता दीदी के व्यक्तित्व की विशालता कितनी बड़ी थी। आज हम सब दुखी हैं, पूरा देश दुखी है। लता जी जैसी आत्माएं मानवता को सदियों में कभी कभार वरदान की तरह मिलती हैं।' आगे उन्होंने कहा- 'उनके व्यक्तित्व का विस्तार सिर्फ गानों की संख्या पर सीमित नहीं था। मेरे जैसे अनेकों लोग हैं जो गर्व से कहेंगे कि लता दीदी के साथ उनका निकट संबंध था। कल ही वसंत पंचमी का पर्व था, मां शारदा की हम आराधना कर रहे थे। जिनके कंठ से मां सरस्वती का आशीर्वाद छोटे बड़े हर किसी को मिलता था, लता दी ब्रह्मलोक की यात्रा पर चली गईं।'

इसी के साथ उन्होंने कहा- 'लता दीदी स्वर्गलोक में चली गई हैं। मेरे जैसे बहुत से लोग गर्व से कहेंगे कि उनका उनके साथ घनिष्ठ संबंध था। आप जहां भी जाते हैं, आप हमेशा उसके प्रियजनों को ढूंढ सकते हैं। उनकी सुरीली आवाज हमेशा हमारे साथ रहेगी, मैं उन्हें भारी मन से श्रद्धांजलि देता हूं।' वहीं आगे उन्होंने यह भी कहा- 'आज हमारे लिए एक बहुत दुखद खबर आई है। हमारी लता दीदी आज हमें छोड़कर चली गईं हैं, परमात्मा में विलीन हो गईं। आज हम सब दुःखी हैं, पूरा देश दुःखी है। लता जी जैसी आत्माएं मानवता को सदियों में कभी कभार वरदान की तरह आती हैं। भारत की जो पहचान उन्होंने बनाई, भारत के संगीत को जो स्वर दिया, उससे दुनिया को भारत को देखने का एक नया नजरिया मिला है।'

Video: जब लता मंगेशकर ने कहा था- 'शायद मैं उसमें से हूं।।।'

लता मंगेशकर के निधन पर गोवा में रहेगा दो दिन का मौन, सीएम ने किया ऐलान

आखिरी दिनों में बहुत बुरी थी लता मंगेशकर की हालत, खाती थीं सादा खाना

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -