शशि कपूर के साथ बिताये कपूर परिवार के आखिरी लम्हे
शशि कपूर के साथ बिताये कपूर परिवार के आखिरी लम्हे
Share:

हाल ही में खबरों से पता चला कि बॉलीवुड के आसमान से एक चमकदार सितारा कम हो गया. 79 साल की उम्र में लंबी बीमारी के बाद शशि कपूर का 4 दिसंबर को मुंबई में निधन हो गया. शशि कपूर ने सोमवार शाम 5.15 मिनट पर मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में आखिरी सांस ली. इससे पहले भी वर्ष 2014 में शशि कपूर की बाईपास सर्जरी हुई थी. इसके बाद कई बार उन्हें सीने में इनफेक्शन के चलते अस्पताल में भर्ती करवाया गया. एक बार तो उनकी मौत की झूठी खबर भी आई जिसे बाद में ऋषि कपूर ने खारिज कर दिया.

हम आपको शशि कपूर के आखिरी क्रिसमस सेलिब्रेशन की तस्वीर दिखा रहे हैं. जिसमें करीना कपूर खान और उनके पति सैफ अली खान को छोड़कर पूरा परिवार दिखाई दे रहा है. पिछले साल 20 दिसंबर को तैमूर अली खान पैदा हुए थे जिसके चलते करीना इस पार्टी में शामिल नहीं हो पाई थी.

इस साल शशि कपूर की कमी कपूर खानदान को काफी खलेगी. दरअसल, शशि कपूर हर साल क्रिसमस पर पूरे कपूर खानदान के लिए पार्टी करते थे, जिसमें परिवार के सबसे छोटे सदस्य से लेकर परिवार की मुखिया कृष्णा कपूर तक सब शामिल होते थे. कपूर खानदान के लिए ये एक ऐसा वक्त होता था जब वो अपने-अपने बिजी टाइम में से कुछ वक्त परिवारवालों के लिए निकालते थे.

बॉलीवुड और हॉलीवुड से जुडी चटपटी और मज़ेदार खबरे, फ़िल्मी स्टार की जिन्दगी से जुडी बातें, आपकी पसंदीदा सेलेब्रिटी की फ़ोटो, विडियो और खबरे पढ़े न्यूज़ ट्रैक पर

नहीं रहे शशि कपूर...

‘पोरस’ की वजह से स्कूबा डाइवर बन गए आदित्य

अजय सुपरस्टार की तरह बर्ताव नहीं करते- इलियाना

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -