लू से लेकर गैस तक से छुटकारा दिलाती है लस्सी, जानिए पीने के फायदे
लू से लेकर गैस तक से छुटकारा दिलाती है लस्सी, जानिए पीने के फायदे
Share:

गर्मी का मौसम है और इस मौसम में लोग ठंडा पानी, ठंडा कोक और ठंडी लस्सी पीते हैं। यह सभी शरीर को ठंडक देने का काम करते हैं, हालाँकि ज्यादा ठंडा सेहत के लिए नुकसान वर्धक माना जाता है। वैसे लस्सी फायदेमंद है। जी दरअसल अगर आप हर दिन एक गिलास लस्सी का सेवन करते हैं तो यह आपके लिए बहुत फायदेमंद रहेगी। सबसे खासकर दोपहर के वक्त लस्सी पीना बहुत अच्छा माना जाता है। आप सभी को बता दें कि लस्सी पीने शरीर को पोटैशियम, प्रोटीन, कैल्शियम और फॉस्फोरस जैसे पोषक तत्व मिलते हैं और यह सभी गर्मियों में शरीर के लिए बहुत जरूरी माने जाते हैं। जी हाँ और यही वजह है कि गर्मियों में हर दिन लस्सी पीने से कई फायदे होते हैं। अब आज हम आपको बताएंगे लस्सी पीने के फायदे।

लू नहीं लगती- पेट की गर्मी को दूर भगाने के लिए और शरीर को ठंडक पहुंचाने के लिए आप अपनी डाइट में रोजाना एक कटोरी दही, रायता या लस्सी को शामिल कर सकते हैं। जी हाँ क्योंकि यह पेट और शरीर दोनों को ठंडा रखती है और इससे शरीर को लू नहीं जकड़ पाती।

ब्लड प्रेशर नियंत्रित- दोपहर का खाना खाने के बाद लस्सी पीना बहुत फायदेमंद रहता है। ऐसा इसलिए क्योंकि लस्सी में पोटेशियम पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है, जो ब्लड प्रेशर की परेशानी को कम करने में सहायक माना जाता है।

पाचन क्रिया ठीक- गर्मियों में पाचन क्रिया को ठीक रखने के लिए दोपहर के खाने के बाद लस्सी पीने की सलाह दी जाती है। जी हाँ और इसी के चलते हर दिन एक गिलास लस्सी पीना फायदेमंद होता है।

गैस और कब्ज से छुटकारा- गैस और कब्ज की समस्या आज के समय में आम है, हालाँकि गर्मियों के मौसम में इस परेशानी को दूर करने में लस्सी बहुत सहायक मानी जाती है। 

तनाव को कम- लस्सी का सेवन करने से तनाव से बचा जा सकता है। जी दरअसल लस्सी पीने से शरीर को ऊर्जा मिलती है और इससे थकान नहीं होती और तनाव भी नहीं होता है। 

शरीर की इम्यूनिटी मजबूत- लस्सी पीने से शरीर की इम्यूनिटी भी मजबूत होती है, क्योंकि लस्सी में पाया जाने वाला लैक्टिक एसिड शरीर की इम्यूनिटी पॉवर को बढ़ाता है।

वजन कम करने में सहायक- लस्सी दही से बनती है और दही लो फैट माना जाता है, केवल यही नहीं बल्कि इसके अलावा लस्सी में हाई प्रोटीन भी पाया जाता है जो शरीर के वजन को कंट्रोल रखता है। वहीँ लस्सी शरीर को ठंडा भी रखती है और यही वजह है कि सभी को गर्मी के दिनों में लस्सी पीने की सलाह दी जाती है।

बार-बार लगती है प्यास तो जरूर पढ़े ये खबर वरना जाना पड़ेगा अस्पताल

लू लगने से जा सकती है आपकी जान, इन बातों का रखे खास ध्यान

हल्दी में मिलाकर लगाएं ये 3 चीजें, चमकने लगेगा चेहरा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -