मदर मेरी चर्च को बम से उड़ाने की धमकी, लश्कर-ए-तैयबा ने भेजा ईमेल
मदर मेरी चर्च को बम से उड़ाने की धमकी, लश्कर-ए-तैयबा ने भेजा ईमेल
Share:

मुंबई: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के माउंट मैरी चर्च को बम से उड़ा दिए जाने की धमकी दी गई है। इस्लामी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा ने ईमेल भेजकर चर्च को बम से उड़ाने की धमकी दी है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। ई मेल में धमकी दी गई है कि आतंकी संगठन चर्च पर बम से हमला करेगा। पुलिस ने IPC की धारा 505 (3) के तहत केस दर्ज कर लिया है। बता दें कि, माउंट मैरी चर्च भारत के 5 पुराने चर्चों में शामिल है और यह ईसा मसीह की मां वर्जिन मैरी को समर्पित है।

ना केवल धार्मिक, बल्कि ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान वाले इस चर्च को मिली आतंकी धमकी से खलबली मच गई है। यह भारत के पांच सबसे पुराने चर्चों में से एक है। इस चर्च में प्रति वर्ष 8 सितंबर को मदर मैरी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया जाता है। सितंबर महीने में यहां एक सप्ताह तक मदर मैरी फेयर लगता है। यहां हर धर्म-मजहब के लोग मन्नत मांगने के लिए आते हैं। मलाइका अरोड़ा, जॉन अब्राहम जैसे कई सेलिब्रिटी यहां आया करते हैं। यह चर्च 300 वर्षों से मुंबई की पहचान रहा है। यह 1640 में बना था और 1761 में इसका पुनर्निमाण करवाया गया।

रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई के बहु सांस्कृतिक, बहु धार्मिक संस्कृति का गवाह रहे माउंट मैरी चर्च को उड़ाने की धमकी को लेकर लोगों में खौफ है। बता दें कि, मुंबई शुरू से ही आतंकियों का टारगेट रही है। अब तक होटल्स, रेलवे स्टेशन, अस्पताल जैसे कई स्थान आतंकियों की हिट लिस्ट में रहा करते थे। अब आतंकियों की मुंबई के ऐतिहासिक महत्व के धार्मिक स्थल को टारगेट करने की योजना सामने आई है। धमकी भरे इस मेल को लेकर मुंबई पुलिस सतर्क हो गई है।

बिहार भाजपा को बड़ा झटका, उपाध्यक्ष राजीव रंजन ने दिया इस्तीफा

राहुल गांधी जैसे बयान दे रहे चचेरे भाई वरुण, क्या कांग्रेस में होंगे शामिल ?

'राहुल गांधी ने खुद कई बार तोड़े प्रोटोकॉल, सुरक्षा में नहीं हुई कोई चूक..', दिल्ली पुलिस की रिपोर्ट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -