एक बार में पूरा बर्गर खा सकती है ये महिला, 6.52 सेंटीमीटर खोल सकती है मुंह
एक बार में पूरा बर्गर खा सकती है ये महिला, 6.52 सेंटीमीटर खोल सकती है मुंह
Share:

इस दुनिया में कई लोग हैं जो खाने-पीने के शौकीन है। जी हाँ और कई लोगों को लगता है कि उनका मुंह कम खुलता है तो कई को ऐसा लगता है कि उनका मुंह ज्यादा खुलता है। वहीं कई लोग अपना मुंह उतना नहीं खोल पाते कि पूरा गोलगप्पा खा सकें, लेकिन आज हम आपको एक ऐसा महिला के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे दुनिया की सबसे बड़े मुंह वाली महिला के तौर पर जाना जाता है। जी हाँ और इस खासियत की वजह से उसका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (Guinness World Records) में भी दर्ज है।

जी दरअसल जिस महिला के बारे में हम बात कर रहे हैं उस महिला का नाम समांथा रैम्सडेल (Samantha Ramsdell) है। 32 साल की समांथा का इतना बड़ा मुंह है कि वह एक ही बार में एक बर्गर खा सकती है। जी हाँ और अब गोलगप्पे के बारे में तो आप अंदाजा लगा ही सकते हैं। सामने आने वाली रिपोर्ट्स के मुताबिक, समांथा अपना मुंह कितना खोल सकती है, यह मापने के लिए कैलिपर्स का इस्तेमाल किया गया था। जी हाँ और उस वक्त वहां गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के अधिकारी भी मौजूद थे।

जब समांथा ने अपना मुंह खोला तो उन्हें भी समझ आ गया कि सच में यह दुनिया की इकलौती ऐसी महिला है, जो अपना मुंह 6.52 सेंटीमीटर खोल सकती है। इस समय अपनी अजीबोगरीब खासियत की वजह से समांथा दुनियाभर में काफी मशहूर हो चुकी हैं। केवल यही नहीं बल्कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर उनके 1 लाख 60 हजार फॉलोवर्स हैं। वह अक्सर अपने इंस्टाग्राम पर तरह-तरह की तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं और अपने बड़े से मुंह के साथ अलग-अलग कारनामे दिखाती रहती है।

एक बार फिर खुला नरक का दरवाजा, तस्वीरें वायरल

IPL 2022: गर्लफ्रेंड ने बोला- 'IPL या मैं', जानिए लड़के ने क्या किया?

लड़के के लिए जान का दुशमन बना मास्टरबेट, जानिए पूरा मामला

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -