18 हजार रुपए में बिका ये घोंघा, जानिए क्या है खासियत
18 हजार रुपए में बिका ये घोंघा, जानिए क्या है खासियत
Share:

दुनियाभर में कई अजीब-अजीब दिखने वाले जानवर है जिन्हे देखकर हमारे होश उड़ जाते हैं। ऐसा ही एक जानवर हाल ही में नजर आया है। यह आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले में मिला है। जी हाँ, यहाँ हाल ही में चौकाने वाला नजारा देखने के लिए मिला है। जी दरअसल यहाँ नदी के किनारे पाए गए असामान्य रूप से बड़े एक समुद्री घोंघे की नीलामी हुई है।

आपको बता दें कि नीलामी में इस घोंघे को 18 हजार रुपए की कीमत में बेचा गया है। बताया जा रहा है इस घोंघे की पहचान सिरिंक्स अरुआनस के रूप में हुई है। यह घोंघे की दुनिया की सबसे बड़ी प्रजाति है, जो जमीन और पानी दोनों में पाई जाती है। मिली जानकारी के अनुसार इनकी लंबाई में 70 सेमी तक भी हो सकती है और वजन 18 किलो तक हो सकता है।

यह घोंघे अब विलुप्त होने की कगार पर हैं। कहा जाता है सिरिंक्स अरुआनस घोंघे अधिकतर चक्रवातों और तूफानों के बाद किनारे पर दिखाई देते हैं। यह घोंघे गीले मौसम के दौरान या साइट्रस ग्रोव की भारी सिंचाई के बाद सक्रिय रहते हैं और सर्दियों में ये मिट्टी में छिप जाते हैं। ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड संग्रहालय की माने तो गहने या नमूने के रूप में इनकी मांग के कारण, बहुत बड़े सिरिंक्स अब शायद ही कभी देखे जाते हैं। इस वजह से आज के समय में यह सभी दुर्लभ होते जा रहे हैं।

7 फेरे हो चुके थे, बस सिंदूर लगाना बाकी था।।। अचानक मंडप से उठी दुल्हन और बोली।।।।

कलयुगी बाप ने तीन बच्चो के साथ किया ऐसा कांड कि सुनकर उड़ेंगे आपके होश

अब अकादमी पुरस्कार के लिए पात्र हैं शार्ट फिल्म

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -