मणिपुर में आर्मी कैंप के पास भूस्खलन, अब तक 6 जवानों के शव बरामद, 55 के दबे होने की आशंका
मणिपुर में आर्मी कैंप के पास भूस्खलन, अब तक 6 जवानों के शव बरामद, 55 के दबे होने की आशंका
Share:

इम्फाल: मणिपुर में आर्मी कैंप के पास भूस्खलन हुआ है। इसमें अब तक 7 लोगों की जान जाने की जानकारी सामने आ रही है। मणिपुर में यह लैंडस्लाइड नोनी जिले में हुआ है। वहां तुपुल रेलवे स्टेशन के पास इंडियन आर्मी की 107 Territorial Army का शिविर लगा हुआ था। उस लोकेशन को भी भूस्खलन में नुकसान पहुंचा है। अब तक 6 जवानों के शव बरामद हुए है तथा 55 के दबे होने की आशंका जताई जा रही है

टेरिटोरियल आर्मी ने फिलहाल उनके दो लोगों की जान जाने की जानकारी दी है। ग्रामीणों ने भी एक बच्चे सहित पांच लोगों के लापता होने की जानकारी दी है। इसके साथ ही रेलवे स्टाफ से 6-7 लोग भी लापता हैं। कुल मिलाकर 55 लोग लापता बताए जा रहे हैं।

 

वहीं, भूस्खलन के बाद मणिपुर की बिरेन सिंह सरकार एक्शन मोड में आ गई है। सीएम एन बीरेन सिंह ने लैंडस्लाइड की जानकारी लेने के लिए आपातकालीन बैठक बुलाई है। फिलहाल, वहां राहत और बचाव का कार्य चल रहा है। मुख्यमंत्री बीरेन सिंह ने बताया है कि क्षेत्र के लिए एंबुलेंस और डॉक्टर्स को भेज दिया गया है। 

'आसमानी किताब को बैन करो..', कन्हैयालाल की हत्या के विरोध में जंतर-मंतर पर हिन्दुओं का प्रदर्शन

इंदौर एयरपोर्ट पर अब यात्रियों को खुद नहीं करने पड़ेंगे अपने बैग स्कैन, शुरू होने जा रही नई सुविधा

प्रधानमंत्री ने MSME को मजबूत करने के लिए परियोजनाओं का अनावरण किया

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -