घाटी में फिर हुई बर्फबारी और हिमस्खलन, कई जगह यातायात बाधित
घाटी में फिर हुई बर्फबारी और हिमस्खलन, कई जगह यातायात बाधित
Share:

श्रीनगर : राष्ट्रीय राजमार्ग पर ताजा बर्फबारी और कई जगहों पर हिमस्खलन हुआ है। इसके चलते राजमार्ग को खोलने में और देरी हो सकती है। हालांकि बीकन द्वारा सड़क को साफ करने का काम तेजी से चल रहा है। राजमार्ग पर स्थित जोजिला पास पर कई जगहों पर हिमस्खलन हुआ है।

चुनावी के लिए ड्यूटी पर जा रही महिला पुलिसकर्मी को ऑटो ने कुचला

अभी लग सकता है और समय 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक अधिकारी ने बताया कि पानी माथा, शैतानी नाला समेत 10 से 12 जगहों पर हिमस्खलन हुए हैं। साथ ही ताजा बर्फबारी भी हुई है। इसके चलते पूर्व निर्धारित तिथि 30 अप्रैल को राजमार्ग खोलना मुश्किल भरा काम हो सकता है। इस राजमार्ग को खालने में और समय लग सकता है। उन्होंने बताया कि जब तक पूरी तरह से बर्फ हटाई नहीं जाती और मार्ग पर हिमस्खलन का खतरा समाप्त नहीं होता, तब तक गाड़ियों को चलने की अनुमति नहीं दी जा सकती है।

अचानक लगाया कार का ब्रेक और फिर हो गया एक ऐसा बड़ा हादसा

दोबारा शुरू होगा सड़क का सफाई कार्य 

जानकारी के मुताबिक इस राजमार्ग पर लगभग बर्फ हटाने का काम पूरा कर लिया गया था, लेकिन अब दोबारा बर्फ जमा होने के बाद एक बार फिर सड़क को साफ करने का काम शुरू हुआ है। जल्द ही इसे यातायात के लिए खोलने का प्रयास होगा। बता दें कि इस मार्ग पर 10 से 15 फुट तक बर्फबारी होती है। विशेष तौर पर सोनमार्ग-जोजिला-मीनामर्ग के बीच भारी बर्फबारी होने के बाद से इस मार्ग को पिछले साल नवंबर में बंद कर दिया गया था। यह इकलौता मार्ग है जो लेह और कारगिल को श्रीनगर से जोड़ता है।

खाना बनाते समय अचानक फटा गैस सिलिंडर, 2 महिलाओं की मौत

अनियंत्रित होकर ट्रैक्ट्रर टॉली से जा भिड़ी कार, 2 की मौत कई घायल

मां को ढूंढती हुई बच्ची 12वीं मंजिल से नीचे गिरी, मौत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -