लैम्बॉर्गिनी हुराकेन परफॉर्मेंट का पढ़े रिव्यू
लैम्बॉर्गिनी हुराकेन परफॉर्मेंट का पढ़े रिव्यू
Share:

कार में रफ्तार की चाहत रखते है तो आपके लिए खुशखबरी हैं। इतालवी की कार निर्माता कंपनी ने हाल ही में अपनी लैम्बॉर्गिनी हुराकेन परफॉर्मेंट कार को लांच किया है। रफ्तार के मामले में यह कार सीधे हवा से बात करती है। दिल्ली एक्स-शोरूम की में लैम्बॉर्गिनी की हुराकेन परफॉर्मेंट की कीमत 3.97 करोड़ रूपए रखी गई है। आइए जाने इसकी खासियत 

खासियत-
1.हुराकेन परफॉर्मेंट कार सिर्फ 2.9 सेकेंड समय में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड पकड़ लेती है। 
2.वहीं 0 से 200 की रफ्तार पकडऩे के लिए इसे सिर्फ 8.9 सेकेंड का समय लगता है। 
3.इस कार को यदि 100 किमी प्रति घंटा की स्पीड में इस कार को रोकना हो तो यह 31 मीटर के दायरे में रूक जाती है।
4.लुक के मामले में लैम्बॉर्गिनी की हुराकेन परफॉर्मेंट अपने सेगमेंट की अन्य कारों को कड़ी टक्कर देती है। 
5.हुराकेन परफॉर्मेंट में 5.2 लीटर का वी10 इंजन लगाया गया है। 
6.यह इंजन 640 बीएचपी की पॉवर और 600 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। 
7.इसके इंजन को 7-स्पीड ड्यूल-क्लच गियरबॉक्स से लैस किया गया है। 
8.इस कार को हाइब्रिड एल्यूमिनियम और कार्बन फाइबर फ्रेम पर बनाया गया है। 
9.इसमें कम वजन वाले मजबूत एल्यूमिनियम पैनल का उपयोग किया गया है, जिससे कार का वजन 40 किलोग्राम तक कम हुआ है।

मुकाबला-
इसका सीधा मुकाबला पोर्श 918 स्पाइडर और लैंबार्गिनी की ही एवेंटाडोर एस से होगा। 

 

ये है टाटा की हवा में चलने वाली कार, जाने कब होगी लांच

नई मारूति DZire 16 मई को होगी लांच

अब छोटे शहरों में भी पंसद आ रही हैं लैंबॉर्गिनी

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -