'BJP में शामिल होने के बाद साफ़ हो जाते है भ्रष्टाचार के सभी आरोप', लालू की बेटी रोहिणी का हमला
'BJP में शामिल होने के बाद साफ़ हो जाते है भ्रष्टाचार के सभी आरोप', लालू की बेटी रोहिणी का हमला
Share:

पटना: राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू प्रसाद की सिंगापुर में रहने वाली बेटी रोहिणी आचार्य नौकरी के बदले जमीन मामले में चल रही CBI एवं ED की जांच से बहुत खफा हैं। सोमवार को उन्होंने भाजपा पर तीखा तंज कसा। उन्होंने कहा कि भाजपा वह 'Washing Machine' है, जिसमें सम्मिलित होने के बाद भ्रष्टाचार के सभी आरोप साफ हो जाते हैं।

सोशल मीडिया पर रोहिणी ने असम के सीएम हेमंत बिस्वा शर्मा (जल घोटाला), मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान (व्यापमं घोटाला), कर्नाटक के पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा (खनन घोटाला), भाजपा MLA शुभेंदु अधिकारी (शारदा घोटाला) एवं मुकुल रॉय (नारद घोटाला) का जिक्र किया, जिनके खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए हैं।

रोहिणी आचार्य ने ट्वीट किया, 'भाजपा वो वॉशिंग मशीन है, जिसको ज्वाइन करते ही भ्रष्टाचार के सारे दाग रातों-रात ईमानदारी में बदल जाते हैं। इसके कई जीवंत उदाहरण हैं। व्यापम घोटाले के अपराधी शिवराज सिंह चौहान, स्टिंग ऑपरेशन में घूस लेते पकड़े गए शुभेंदु अधिकारी, हेमंत बिस्वा सरमा जैसे लोग सीएम पद पर विराजमान हैं'। आगे उन्होंने कहा कि जांच एजेंसी में उन नेताओं के खिलाफ छापे मारने एवं तलाशी लेने का साहस नहीं है, जो भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे हैं, मगर भाजपा के साथ हैं। जांच एजेंसी का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि भ्रष्ट नेता भाजपा में सम्मिलित हों या जेल भेजा जाए"।

'जब तक मोदी जी हैं, राहुल गांधी कभी PM नहीं बन पाएंगे', कर्नाटक में बरसें CM सरमा

'अपने 45 साल के राजनीतिक जीवन में ऐसा पहली बार देख रहा हूं', संसद में ऐसा क्यों बोले कांग्रेस सांसद?

बिहार में छापेमारी से पहले अनुमति ले ED-CBI, लालू पर कार्रवाई के बाद राजद विधायक की मांग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -