लालू यादव की हालत नाजुक, PM ने फ़ोन कर पूछा हाल
लालू यादव की हालत नाजुक, PM ने फ़ोन कर पूछा हाल
Share:

पटना: बिहार की राजधानी पटना के पारस चिकित्सालय में भर्ती बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव की हालत नाजुक है। उन्हें एयर एंबुलेंस से दिल्ली लाने की तैयारी की जा रही है। इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लालू यादव के पुत्र तेजस्वी यादव से फोन पर बातचीत कर स्वास्थ्य की खबर ली। तेजस्वी ने बिहार के लोगों से भावुक अपील भी की है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पारस हॉस्पिटल जाकर राष्ट्रिय जनता दल प्रमुख का हालचाल जाना।

राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख यादव रविवार को पटना में राबड़ी देवी के सरकारी आवास में गिर गए थे। इससे उनके कंधे की हड्डी टूट गई थी। शरीर के अन्य भागों में भी उन्हें गंभीर चोटें आई थीं। वे पहले से कई बीमारियों से जूझ रहे थे। सोमवार तड़के उनकी स्थिति बिगड़ने पर पटना के पारस हॉस्पिटल के ICU में एडमिट कराया गया था। नीतीश कुमार ने चिकित्सालय जाकर राष्ट्रीय जनता दल नेता तेजस्वी यादव एवं डॉक्टर्स से लालू यादव के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पूर्व मुख्यमंत्री के फेफड़े में पानी भर गया है। हालत नाजुक होने से उन्हें एयर एंबुलेंस से दिल्ली ले जाने की तैयारी की जा रही है। राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख को बेहतर उपचार के लिए आज दोपहर पश्चात् एयर एंबुलेंस से दिल्ली एम्स ले जाया जाएगा। राजद प्रमुख की हालत स्थिर बताई जा रही है। कई चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा है। राष्ट्रिय जनता दल के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि विशेषज्ञ चिकित्सकों की एक पूरी टीम उनकी निगरानी कर रही है। राजद के प्रदेश प्रवक्ता चितरंजन गगन ने बताया कि पीएम ने तेजस्वी यादव से बात की तथा राजद सुप्रीमो के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। पीएम ने राजद प्रमुख के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

दूसरी बार शादी करने जा रहे भगवंत मान, कल चंडीगढ़ में इनके साथ लेंगे सात फेरे

पंजाब में फ्री 600 यूनिट बिजली का ऐलान, 1 भी यूनिट ऊपर हुआ तो भरना होगा पूरा बिल

'हिन्दू-मुस्लिम दोनों धर्म भ्रष्ट कर रहीं ममता बनर्जी..', दिलीप घोष ने क्यों कही ये बात ?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -