लालू यादव ने लोगों को दी नव वर्ष की बधाई, कहा- गरीबी का नाश हो, उंच-नीच का भेद मिटे
लालू यादव ने लोगों को दी नव वर्ष की बधाई, कहा- गरीबी का नाश हो, उंच-नीच का भेद मिटे
Share:

रांची: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो और बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव ने भी लोगों को नए साल की बधाई दी है। लालू ने अपने आधिकारिक ट्वीट में लिखा है कि 'नववर्ष 2021 की हार्दिक शुभकामनाएं। नए साल में गरीबी, बेबसी, बेरोजगारी, बेकारी का नाश हो। सामाजिक-आर्थिक असमानता व ऊंच-नीच का भेद मिटे। प्रेम सौहार्द बढे़, सांप्रदायिक सद्भाव स्थापित हो, इन्हीं मंगलकामनाओं के साथ आप सभी के स्वस्थ और खुशहाल जीवन की कामना करता हूं।'

वहीं बिहार के सीएम और जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने प्रदेश एवं देशवासियों को नये वर्ष 2021 की बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। सीएम नितीश ने उम्मीद जताई है कि वर्ष 2021 समस्त बिहारवासियों एवं देशवासियों के लिए सुख, शान्ति, सद्भाव, समृद्धि व अनंत सफलताओं का वर्ष होगा। सीएम नितीश ने बिहार के गौरव को पुनर्जीवित करने के साथ ही राज्य की विकास यात्रा में सहयात्री बनने का आह्वान करते हुए विश्वास जताया  कि आने वाले वर्ष में बिहार देश ही नहीं वैश्विक स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान बना सकेगा।

उन्होंने न्याय के साथ बिहार के सर्वांगीण विकास व सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के प्रति NDA सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित करते हुए विश्वास प्रकट किया कि सबकी सम्मिलित कोशिशों से सुखी, समृद्ध एवं गौरवशाली बिहार का निर्माण होगा।

शिवराज कैबिनेट का विस्तार जल्द, सिंधिया के ये समर्थक बन सकते हैं मंत्री

लखनऊ में लाइट हाउस प्रोजेक्ट का सीएम आदित्यनाथ ने किया शिलान्यास

भाजपा में जल्द शामिल होंगे शुभेंदु अधिकारी के भाई

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -