चारा घोटाला - लालू पहुंचे सीबीआई कोर्ट
चारा घोटाला - लालू पहुंचे सीबीआई कोर्ट
Share:

रांची। चारा घोटाले के मामले में दोषी करार दिए गए लालू प्रसाद यादव आज प्रातः करीब 10.30 बजे सीबीआई की विशेष अदालत में पहुंचे। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पर्याप्त इंतजाम किए गए थे। कोर्ट परिसर के बाहर आरजेडी समर्थक भी बड़े पैमाने पर मौजूद थे। हालांकि न्यायालय में पेश होने से पहले उन्होंने मीडिया से चर्चा नहीं की।

लालू यादव के कोर्ट जाने के दौरान रांची जेल से कोर्ट परिसर के मार्ग में कड़ी सुरक्षा का प्रबंध किया गया था। लालू यादव के समर्थक कोर्ट में लालू की पेशी को लेकर सक्रिय रहे। आज चारा घोटाले के तहत देवघर कोषालय से धनराशि असंगत तरह से निकाले जाने के मामले में दोषी करार दिए गए लालू प्रसाद यादव को सजा सुनाई जा सकती है।

न्यायाधीश विभिन्न पक्षों की जिरह पहुंचने के बाद अपना फैसला सुना सकते हैं। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव पर आय से अधिक संपत्ती के मामले में ईडी और आयकर विभाग पहले ही कार्रवाई कर चुका है। दूसरी ओर चारा घोटाले के मामले में उन्हें दोषी करार दिए जाने के बाद अब आज उन्हें सजा सुनाई जा सकती है। लालू प्रसाद यादव को दोषी करार दिए जाने के बाद, बिहार राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने सीबीआई का विरोध करते हुए, इसे विरोधियों की राजनीतिक साजिश बताया था। 

जानिए लालू यादव ने कैसे नया साल

लालू ने खुद को बताया सोना

लालू यादव की सजा पर फैसला आज

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -