बिहारियों की रोटी छिनने वालों को कैसे चलाने दें बिहार में सरकार - लालू प्रसाद यादव
बिहारियों की रोटी छिनने वालों को कैसे चलाने दें बिहार में सरकार - लालू प्रसाद यादव
Share:

पटना। बिहार चुनाव में आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के एक बयान ने आग में घी डालने का काम किया है। जिसमें उन्होंने महाराष्ट्र की राज्य सरकार पर तंज कसते हुए कहा है कि जब महाराष्ट्र में आॅटो रिक्शा चलाने वालों को मराठी न आने पर रिक्शा नहीं चलाने दिया जा सकता तो फिर बिहारी दो गुजरातियों को सरकार चलाने देंगे। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में भाजपाई बिहारियों को गाली देते हैं और उनका रोजगार छिनते हैं तो फिर बिहार में गुजराती आकर बिहारियों को गाली देकर कैसे जाता है। 

दरअसल लालू प्रसाद यादव ने महाराष्ट्र सरकार द्वारा लिए गए एक निर्णय का विरोध किया। इस निर्णय में सरकार ने कहा कि मुंबई में आॅटो चालकों को वाहन चलाने के लिए मराठी भाषा जानने की पाबंदी लगाई गई है। इससे हिंदी भाषियों को निशाना बनाया गया है। यही नहीं गुजरात के दो भाजपाई बिहार में आते हैं और बिहारियों को गाली देकर चले जाते हैं।

राजग प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने महाराष्ट्र सरकार द्वारा लिए गए निर्णय पर ट्विट किया कि महाराष्ट्र सरकार ने जिस तरह का निर्णय लिया है वह देश को बांटने वाला है। लालू ने इसे देश के लिए अच्छा नहीं बताया। उनका कहना था कि सवाल जिस अंदाज़ में पूछा जाता है वे जवाब भी उसी अंदाज़ में देते हैं। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -