लालू ने दी इफ्तार पार्टी, साथ में बैठे नजर आए नीतीश-मांझी
लालू ने दी इफ्तार पार्टी, साथ में बैठे नजर आए नीतीश-मांझी
Share:

पटना : राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने शुक्रवार को इफ्तार पार्टी का आयोजन किया। दरअसल इस पार्टी में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी और लोकप्रिय अभिभाषक व आरजेडी सांसद राम जेठमलानी समेत कई दलों के नेता सम्मिलित हुए। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व जेडीयू के पूर्व नेता जीतनराम मांझी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रशंसा की। इफ्तार पार्टी में पहुंचे मांझी को आयोजक लालू प्रसाद यादव ने नीतीश के पास बैठा लिया। इस दौरान मांझी ने कहा कि वे जो भी हैं वे नीतीश कुमार के कारण ही हैं।

दरअसल इस इफ्तारी का आयोजन पूर्वमुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बेटे और प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव के बंगले पर हुआ। आयोजन में बड़े पैमाने पर कई नेता मौजूद थे। इस पार्टी में विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चैधरी व विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह मौजूद थे। आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने इस मौके पर यह कहा कि उन्होंने भाजपा के नेताओं को निमंत्रित किया था। मगर उन्हें डर था कि पार्टी उन्हें निकाल न दे इसलिए वे इस कार्यक्रम में नहीं पहुंचे।

इस पार्टी में बिहार की ही पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, सांसद मीसा भारती, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव ने सभी का स्वागत किया। राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने शुक्रवार को पटना में दावत - ए - इफ्तार का आयोजन भी किया। इस मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी के ही साथ बड़े पैमाने पर वे रोजेदार सम्मिलित हुए। इस दौरान नीतीश कुमार और मांझी के ही साथ वे दिखाई दिए। नेताओं में काफी देर तक चर्चा होती रही।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -