बिहार छोड़कर हरियाणा में वोट मांग रहीं लालू की बेटी, जानिए क्या है वजह
बिहार छोड़कर हरियाणा में वोट मांग रहीं लालू की बेटी, जानिए क्या है वजह
Share:

पटना: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो और बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी और तेज प्रताप यादव बिहार की सियासत में चर्चित नाम हैं, उनकी बड़ी बहन मीसा भारती भी एक बार फिर चुनावी संग्राम में हैं, तो वहीं उनकी छोटी बहन बिहार से काफी दूर हरियाणा के गुड़गांव में कांग्रेस के प्रत्याशी के लिए चुनाव प्रचार कर रही हैं। 

उल्लेखनीय है कि लालू प्रसाद और राबड़ी की छठी बेटी अनुष्का राव का विवाह हरियाणा के पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव के पुत्र चिंरजीव राव से हुआ है। अजय यादव गुड़गांव से कांग्रेस के प्रत्याशी भी हैं। अपने ससुर के लिए चुनाव प्रचार कर रहीं अनुष्का ने अभी तक 7 से 8 गांवों का दौरा किया, जहां वे बिहार और पूर्वी यूपी के लगभग 1 लाख वोटरों को एकजुट करने की कोशिश कर रही हैं। 

अनुष्का बिहार और यूपी के प्रवासी मजदूरों से रोजगार और किफायती आवास का वादा कर रही हैं। वे प्रवासी मजदूरों को संबोधित करते हुए कहती हैं कि, 'गुड़गांव मेरा ससुराल और बिहार मेरा मायका और हरियाणा की बहू होने के नाते से मैं आपसे वोट की अपील कर रही हूं।' अनुष्का कहती हैं कि ये बिहार और उत्तर प्रदेश के ही मजदूर हैं, जिन्होंने गुड़गांव को क्लास सिटी में बदल दिया है। 

खबरें और भी:-

शंकर सिंह वाघेला का बड़ा बयान, कहा - भाजपा के 40 विधायक मेरे संपर्क, गुजरात में गिरेगी सरकार

अमेरिका ईरान की जंग के बीच भारत का नुकसान, आज से तेल आयात पर छूट ख़त्म

राष्ट्रद्रोह के कानून को इतना सख्त बनाएंगे कि राष्ट्रद्रोह करने वाले की रूह भी कांप उठेगी : राजनाथ सिंह

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -