बिहार चुनाव भाजपा और मोदी के लिए उल्टी गिनती की तरह : लालू प्रसाद यादव
बिहार चुनाव भाजपा और मोदी के लिए उल्टी गिनती की तरह : लालू प्रसाद यादव
Share:

पटना : बिहार में चुनाव आयोग द्वारा तारीखों की घोषणा किए जाने के बाद आज आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि भाजपा चुनाव में प्रचार-प्रसार करने के लिए नोटों का खेल खेला जा रहा है। भाजपा नेपाल से नकली नोट लेकर आ रही है। भाजपा खोखली हो गई है। इन नकली नोटों से हमें सावधान रहना होगा। भाजपा चुनाव में नकली नोट वितरित करेगी। यह चुनाव सारे देश का चुनाव है केवल बिहार का चुनाव ही नहीं है। यह देखना होगा कि सभी को वोट देने का मौका मिले। 

आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने बिहार के चुनावी समीकरण को लेकर कहा कि भाजपा को हरा दिया जाएगा। हम भाजपा को बुरी तरह हराऐंगे। केंद्र सरकार आरएसएस को हिसाब देने में लगी है। लालू ने सपा के प्रमुख मुलायम सिंह यादव को लेकर कहा कि मुलायम सिंह से हमारे पुराने संबंध हैं। उनसे पारिवारिक संबंध भी हैं। उनके प्रति सम्मान आज भी है हमारी राजनीतिक दुश्मन भाजपा है। भाजपा का सामना करने के लिए हम पूरी तरह से तैयार हैं।

आरजेडी प्रमुख लालू यादव ने भाजपा को लेकर कहा कि एक बार बंदर अगर पेड़ से गिर जाता है तो उसे बाहर कर दिया जाता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के लिए यह चुनाव उल्टी गिनती की तरह है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -