गौशाला की स्थिति देखकर लालू का भाजपा पर हमला
गौशाला की स्थिति देखकर लालू का भाजपा पर हमला
Share:

पटना : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव मौका मिलते ही भाजपा को कोसने से चूकते नहीं है। हाल ही में लालू ने भाजपा पर एक बार फिर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा भले ही अपने आपको गौरक्षा करने वाले बताते है, लेकिन जिस तरह से राजस्थान की सबसे बड़ी गौशाला की स्थिति है, उससे यह नहीं लगता है कि स्वघोषित राष्ट्रवादी रक्षक गायों के संरक्षण के लिये मन से कार्य करते है। लालू ने कहा कि उन्हें तो यही लगता है कि जिस तरह से गौ मैया का हाल किया गया है, वही हाल गंगा मैया का भी किया जायेगा।

गौरतलब है कि एक निजी टीवी चैनल द्वारा भाजपा शासित राजस्थान के सबसे बड़ी गौशाला की बदहाल स्थिति को लेकर प्रमुखता के साथ समाचार प्रसारित किया था। लालू ने इसी मामले में भाजपा को आड़े हाथों लिया है। लालू ने तंज कसा कि उन्हें यह लगता है कि भाजपा गायों की रक्षा करने की सिर्फ बातें करती है, यर्थाथ के धरातल में यह दिखाई नहीं देता। यदि ऐसा होता तो भाजपा शासित राजस्थान की सबसे बड़ी गौशाला की स्थिति बदहाल नहीं होती।

लालू ने कहा कि गौशाला में गाये जिस तरह से उन्हें दिखाई दी, उससे उनके मन को पीड़ा पहुंची है। लालू गौशाला के मामले में भाजपा के साथ ही संघ पर भी निशाना साधने से चूके नहीं। लालू यादव ने यह सब बाते ट्वीटर पर लिखी है। अभी लालू के बयान को लेकर भाजपा या संघ की ओर से किसी तरह की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई हैै।

तेजस्वी ने भी साधा निशाना

लालू के पुत्र और बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भी अपने पिता की तरह ही भाजपा पर निशाना साधते हुए भाजपा को कथनी और करनी में अंतर रखने वाला बताया है। यादव ने यह भी कहा कि गौ माता को संरक्षण देने के नाम पर भाजपा की सरकार बजट तो करोड़ों का बनाती है, लेकिन यह बजट कहां जाता है, इसका जवाब किसी के पास नहीं है। उन्होंने गायों के नाम पर रूपए हजम करने का भी आरोप भाजपा पर लगाया है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -