लालू ने दिया नीतीश को भोज, लगाया दही
लालू ने दिया नीतीश को भोज, लगाया दही
Share:

पटना। अक्सर लोगों को खुश करने के लिए मक्खन लगाया जाता है लेकिन बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने तो मौजूदा मुख्यमंत्री को दही ही लगा दिया। जी हां, यह रंग देखने को मिला मकर संक्रांति के पर्व के अवसर पर। दरअसल मकर संक्रांति का यह पर्व देशवासियों के लिए हर्षोल्लास लेकर आया है। इस दौरान जहां लोग तिल - गुड़ के स्वाद में डूबे हुए हैं तो दूसरी ओर पंतग बाजी की मस्ती भी उन पर छाई हुई है।

इस दौरान राजनीतिक सौहार्द की गंध भी फिज़ा को खुशनुमा बना रही है। बिहार में लालू प्रसाद यादव ने अपने घर पर भोजन का आयोजन किया। इसमें उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को निमंत्रित किया। जिसमें लालू प्रसाद यादव ने अपने अंदाज़ में उनकी आवभगत की। वे भोज में आने वालों को दही - पूड़ी लेने की जिद करते रहे।

राबड़ी देवी, तेजसवी यादव और तेज प्रताप यादव मेहमानों को भोजन खिलाने में व्यस्त नज़र आ रहे हैं। इस मामले में भोज के लिए प्रदेशभर से आरजेडी कार्यकर्ता और नेता पहुंचे। भोजन के लिए लालू प्रसाद यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को तिलक लगाया मगर यह तिलक बेहद अलग था। तिलक के लिए उन्होंने दही का उपयोग किया। लालू ने यह भी कहा कि तिलक भाजपा के ग्रह गोचार को समाप्त कर देगा।

इस दौरान नीतीश, तेजस्वी यादव और प्रभुनाथ सिंह भोज पर बैठे। भोज के लिए 22 क्विंटल चूड़ा, 28 क्विंटल दही और 5 क्विंटल  भूरा की व्यवस्था की गई। तिलकुट गया से मंगवाया गया था। यही नहीं सब्जियों की परोसदारी भी हुई। सोनपुर, राघोपुर और मनेर से खांटा दही बुलवाया गया था।

इस दौरान जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव, सांसद आरसीपी सिंह, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष नारायण, मंत्री विजेंद्र यादव, मंत्री श्रवण कुमार, विधायक श्याम रजक, पूर्व मंत्री रमई राम आदि शामिल हुए। जेडीयू के राज्य प्रमुख वरिष्ठ नारायण सिंह ने भी अपनी ओर से न्यू पटना क्लब में भोज दिया। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -