सामने आई लाल बाग़ के राजा की पहली तस्वीर, सर्पों पर बैठे दिखे बप्पा
सामने आई लाल बाग़ के राजा की पहली तस्वीर, सर्पों पर बैठे दिखे बप्पा
Share:

मुंबई: गणपति महोत्सव की शुरुआत 10 सितंबर यानी आज से हो चुकी है। ऐसे में आप जानते ही होंगे कि इस पर्व को देशभर में विशेषकर मुंबई( महाराष्ट्र) में बड़े ही धूम- धाम से मनाया जाता है। हालाँकि इस बार ऐसा नहीं है। इस बार यह पर्व मुंबई में कई नियमों के तहत मनाया जा रहा है। वैसे गणपति महोत्सव के दौरान जगह- जगह पर गणपति महाराज की प्रतिमाओं की स्थापना की जाती है। हालाँकि इनमे सबसे खास होती है मुंबई के लाल बाग़ के राजा की प्रतिमा।

जी दरसल मुंबई का सबसे लोकप्रिय सार्वजनिक गणेश मंडल लालबाग का राजा है और यह मुंबई के लालबाग, परेल इलाके में स्थित है। हमेशा ही यहां पर भक्त दूर-दूर से गणपति भगवान के दर्शनों के लिए आते है। अब हाल ही में लाल बाग़ के राजा की पहली तस्वीर सामने आ गई है जो आप यहाँ देख सकते हैं। जी हाँ, लालबाग राजा 2021 की तस्वीर सामने आ गई हैं जो बहुत दमदार है। आप सभी देख सकते हैं इस तस्वीर में लाल बाग़ के राजा सर्पों पर बैठे हुए हैं।

उनके पीछे सांप है जो उनको घेरे हुए हैं और बप्पा के बैठने का अंदाज बेहतरीन है। आप सभी को बता दें कि आज के दिन भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा की जाती है। वहीँ गणपति पूजन में बहुत से लोग 10 दिन के लिए घर में गणपति बप्पा का आयोजन करते हैं और अनंत चतुर्दशी के दिन भगवान गणेश को धूमधाम के साथ विदाई देकर विसर्जन करते हैं। इस लिस्ट में आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक शामिल हैं।

झारखंड में इन कक्षाओं के लिए खुलेंगे स्कूल

करीना से लेकर सलमान खान की बहन तक के घर आए गणपति बप्पा

इन 4 राशिवालों के लिए बहुत ही लकी होने वाली हैं गणेश चतुर्थी के 10 दिन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -