'मंत्री बनना जिनके जीवन की अंतिम इच्छा थी, वो बन गए', इस नेता को लेकर ललन सिंह ने दिया बड़ा बयान
'मंत्री बनना जिनके जीवन की अंतिम इच्छा थी, वो बन गए', इस नेता को लेकर ललन सिंह ने दिया बड़ा बयान
Share:

पटना: बिहार में अमित शाह की रैली के बहाने भारतीय जनता पार्टी पर हमलावर जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे आरसीपी पर हमला बोला है। सुशील मोदी को जवाब के बहाने ललन सिंह ने कहा है कि मंत्री बनना जिनके जीवन के आखिरी इच्छा थी वह बन गए।

दरअसल जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी राज्यसभा सांसद सुशील मोदी के एक बयान का जवाब दिया है। सुशील मोदी ने ललन सिंह पर आरोप लगाया कि केंद्र में मंत्री नहीं बन पाने से नाराज ललन सिंह अमित शाह के खिलाफ अनर्गल बयान बाजी कर रहे हैं। इसके उत्तर में टि्वटर अकाउंट पर ललन सिंह ने सुशील मोदी से 13 सवाल पूछे हैं। इन्हीं सवालों के बीच ललन सिंह ने आरसीपी पर भी तंज कसा है। 

सफाई में उन्होंने लिखा है- मेरी व्याकुलता मंत्री बनने में नहीं बल्कि पार्टी को बचाने में थी जिसके खिलाफ बीजेपी खंड यंत्र रच रही थी। मंत्री बनना जिनके जीवन के आखिरी इच्छा थी उनको आप लोगों ने अपने साथ मिलाकर जनता दल यूनाइटेड को खत्म करने का षड्यंत्र किया क्या यह सत्य नहीं है? वही ललन सिंह ने एक बार फिर आरसीपी सिंह पर भारतीय जनता पार्टी के साथ मिलकर जनता दल यूनाइटेड के खिलाफ साजिश करने का आरोप लगाया। उन्होंने  यह कहा है कि मंत्री बनने के लिए आरसीपी ने पार्टी में रहते हुए भारतीय जनता पार्टी के साथ मिलकर जनता दल यूनाइटेड को कमजोर किया।

महंगी गाड़ियों के शौक पर घिरे CM सोरेन, BJP ने बोला जमकर हमला

'CM ऑफिस तक पहुंची भ्रष्टाचार की आंच..', केरल की वामपंथी सरकार पर बरसे नड्डा

भाजपा नेता कृष्ण मुरारी मोघे ने वित्त मंत्री से की मुलाकात, मंडी शुल्क कम करने की बात कही

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -