लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर जरूर पढ़े उनके अनमोल विचार
लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर जरूर पढ़े उनके अनमोल विचार
Share:

आज 2 अक्टूबर को भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती है। आप सभी को बता दें कि लाल बहादुर शास्त्री का जन्म 2 अक्टूबर 1904 को मुगलसराय उत्तर प्रदेश में हुआ था। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन सादगी के साथ बिताया था। बहुत कम लोग जानते हैं कि लाल बहादुर शास्त्री का पूरा नाम लाल बहादुर श्रीवास्तव था। उन्होंने अपनी शिक्षा हरीशचंद्र उच्च विद्यालय से की। वहीं उसके बाद उन्होंने काशी विद्या पीठ से स्नातकोत्तर की परीक्षा उत्तीर्ण की और फिर उन्हें 'शास्त्री' की उपाधि मिली। आपको बता दें कि भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के निधन के बाद कांग्रेस पार्टी ने लाल बहादुर शास्त्री को प्रधानमंत्री पद दे दिया था। अब आज लाल बहादुर शास्त्री के जयंती पर हम आपको बताने जा रहे हैं उनके 10 अनमोल विचार।

- ''हम रहें न रहें ये देश मजबूत रहना चाहिए और ये झंडा लहराता रहना चाहिए।''

-''देश के प्रति निष्ठा सभी निष्ठाओं से पहले आती है और यह पूर्ण निष्ठा है क्योंकि इसमें कोई प्रतीक्षा नहीं कर सकता कि बदले में उसे क्या मिलता है।''

-''हम सिर्फ खुद के लिए ही नहीं बल्कि पूरे विश्व की शांति, विकास और कल्याण में विश्वास रखते हैं।''

-'' अगर कोई व्यक्ति हमारे देश में अछूत कहा जाता है तो भारत को अपना सर शर्म से झुकाना पड़ेगा।''

- ''लोगों को सच्चा लोकतंत्र और स्वराज कभी भी हिंसा और असत्य से प्राप्त नहीं हो सकता है।''

-''जो शासन करते हैं, उन्हे देखना चाहिए कि लोग प्रशासन पर किस तरह प्रतिक्रिया करते हैं। अंत में जनता ही मुखिया होती है।''

-''देश की तरक्की के लिए हमें आपस में लड़ने के बजाए गरीबी, बिमारी और अज्ञानता से लड़ना होगा।''

-''आजादी की रक्षा केवल सैनिकों का काम नहीं है। पूरे देश को मजबूत होना होगा।''


-''हम भले ही अपने देश की आजादी चाहते हैं, लेकिन उसके लिए ना ही हम किसी का शोषण करेंगे और ना ही दूसरे देशों को नीचा दिखाएंगे।''

- '' अगर मैं एक तानाशाह होता तो धर्म और राष्ट्र अलग-अलग होते। मैं धर्म के लिए जान तक दे दूंगा, लेकिन यह मेरा निजी मामला है। राज्य का इससे कुछ लेना देना नहीं है।''

कल कोच्चि में दक्षिणी नौसेना कमान का दौरा करेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

11 पैसे की तेजी के साथ 74.12 पर बंद हुआ भारतीय रुपया

360 अंक गिरा सेंसेक्स, 17,532 के पार पहुंचा निफ्टी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -