लक्ष्मी की बरसी असीम कृपा : 200 रू की लाटरी ने बनाया करोड़पति
लक्ष्मी की बरसी असीम कृपा : 200 रू की लाटरी ने बनाया करोड़पति
Share:

सिरसा : कहतेे हैं कि जब ऊपर वाला देता है तो छप्पर फाड़ के देता है। कुछ ऐसा ही हुआ सिरसा शहर में रहने वाले महेश मेहता के साथ। महेश सिरसा शहर में एक छोटी सी इलेक्ट्रानिक्स की दुकान चलाता है, लेकिन उसने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि वह एक दिन करोड़पति बनेगा। लेकिन मात्र 200 रूपये ने महेश को रातो-रात अमीर बना दिया। जी बिल्कुल, ये संभव कर दिखाया उस 200 रूपये की लाॅटरी ने, जो महेश ने लगभग एक महीने पहले पंजाब स्टेट महालक्ष्मी दीपावली पूजा पर खरीदी थी। जब शनिवार की सुबह अखबार में महेश ने पड़ा कि उसकी लाॅटरी खुल गई है तो उसे ऐसा लगा जैसे वह सपना देख रहा है, क्योंकी डेढ़-डेढ़ करोड़ के पहले दो ईनामों में एक नाम महेश का भी था। जैसे ही ये खबर लोगों को पता चली तो महेश के घर बधाई देने वाले का तांता लग गया। इसके बाद से ही महेश के घर में हर्षोल्लाश का माहोल छा गया।

बहुत पहले से था महेश को लाॅटरी लेने का शौक

महेश का लाॅटरी लेने का शौक है, लेकिन उन्हें नही पता था कि यही उनका ये शौक उन्हें करोड़ो का मालिक बना देगा। महेश ने लाॅटरी का टिकट 200 रूपये में अपने घर पर आये एक एजेंट से खरीदा था, लेकिन महेश को अंदाजा नहीं था कि यही 200 रूपये करोड़ो रूपये में तब्दील होने वाले है। लाॅटरी खुलते ही महेश के घर हर्षोल्लाश का माहौल है, और मिठाईया बाॅटी जा रही है।

इसी नंबर की लाॅटरी खुली है - 

जी हां महेश मेहता की लाॅटरी का नंबर है बी879013 है।

बेहद ही सामान्य परिवार से ताल्लुक रखते है महेश -

महेश एक मिडिल क्लास फैमिली से ताल्लुक रखते है। उनके पिता सरकारी नौकरी से रिटायर्ड हो चुके है। इसके अलावा घर में महेश की पत्नि और दो बच्चे है, लाॅटरी खुलते ही महेश के घर में जश्न का माहौल है और सभी एक दूसरे को गले लगाकर बधाई दे रहे है ।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -