अंबानी परिवार के घर हुआ लक्ष्मी का आगमन, दूसरी बार माता-पिता बने श्लोका और आकाश
अंबानी परिवार के घर हुआ लक्ष्मी का आगमन, दूसरी बार माता-पिता बने श्लोका और आकाश
Share:

जाने माने मशहूर उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर नन्हे मेहमान ने दस्तक दी है। वह एक बार फिर दादा बन गए हैं। जी हां, मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी की पत्नी श्लोका मेहता ने बेटी को जन्म दिया है। अंबानी परिवार लक्ष्मी के आगमन से बहुत खुश हो गया है। बता दें, इससे पहले वर्ष 2020 में श्लोका अंबानी ने बेटे का स्वागत किया था। अंबानी परिवार ने आकाश के बड़े बेटे का नाम पृथ्वी आकाश अंबानी रखा है। 

आपको बता दें, जब से मुकेश अंबानी एवं नीता अंबानी के दादा-दादी बनने की खबर सामने आई है तभी से लोगों ने सोशल मीडिया पर अंबानी परिवार को शुभकामनाएं देना आरम्भ कर दिया है। वहीं कुछ लोग आकाश अंबानी एवं श्लोका मेहता की बेटी की पहली फोटो की प्रतीक्षा कर रहे हैं। 

याद दिला दें, 4 वर्ष पूर्व श्लोका मेहता एवं आकाश अंबानी की शादी हुई थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जब आकाश 12वीं कक्षा में थे तब उन्होंने पहली बार श्लोका से अपने दिल की बात कही थी। वैसे तो दोनों रिलेशनशिप में आ गए थे मगर, पढ़ाई के कारण दोनों को अलग-अलग यूनिवर्सिटीज में दाखिला लेना पड़ा था। दूर रहने के पश्चात् भी दोनों ने कभी एक-दूसरे का साथ नहीं छोड़ा एवं जब करियर बन गया तब दोनों ने आधिकारिक तौर पर अपने रिश्ते का ऐलान कर दिया।

निखिल कामत और दीपिंदर गोयल ने हाई एंड माइटी में बनाया स्थान

हादसे का शिकार हुई वैष्णो देवी जा रही बस, बिहार के 10 लोगों की मौत, CM नीतीश ने जताया दुख

जम्मू कश्मीर में दुखद हादसा, वैष्णो देवी जा रही बस गहरी खाई में गिरी, 8 लोगों की मौत, 20 घायल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -