लद्दाख सांसद ने कांग्रेस पर बोला हमला, कहा- नेहरू की गलती से भारत में घुस गया चीन
लद्दाख सांसद ने कांग्रेस पर बोला हमला, कहा- नेहरू की गलती से भारत में घुस गया चीन
Share:

नई दिल्ली: लद्दाख से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद जमयांग सेरिंग नामग्याल ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। नामग्याल ने कहा है कि कांग्रेस के शासन में इस क्षेत्र (लद्दाख) को रक्षा नीतियों में बराबर तवज्जो नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि इसी कारण पडोसी मुल्क चीन ने डेमचोक सेक्टर के इलाके तक कब्जा कर लिया।

नामग्याल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, ''पूर्व पीएम जवाहरलाल नेहरू ने 'फॉरवर्ड पॉलिसी' अपनाई जिसमें कहा गया कि हमें एक-एक इंच चीन की तरफ बढ़ना चाहिए। लेकिन इसके कार्यान्वयन के दौरान यह 'बैकवर्ड पॉलिसी' बनकर रह गई। चीनी सेना लगातार हमारे क्षेत्र में घुसपैठ करती चली गई और हम निरंतर पीछे हटते चले गए।'' उन्होंने कहा कि आज लद्दाख और जम्मू कश्मीर में जो भी बुरे हालात हैं उसका कारण कांग्रेस और जवाहर लाल नेहरू हैं।

आपको बता दें कि जमयांग सेरिंग नामग्याल हाल ही में संसद में धारा 370 पर दिए गए जोशीले भाषण के बाद चर्चा में आए थे। नामग्याल पहली बार लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए हैं। नामग्याल ने दावा किया कि कांग्रेस सरकारों ने शत्रुतापूर्ण हालातों में 'तुष्टीकरण' की नीति का पालन करके कश्मीर को तबाह कर दिया और लद्दाख को भी काफी क्षति पहुंचाई।

इलेक्ट्रॉनिक उद्योग के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे आईटी मंत्री रविशंकर प्रसाद

प्रधानमंत्री जन-धन योजना के तहत खुले बैंक खातों में जमा है इतनी राशि

वित्‍त मंत्रालय ने इस मामले में देशभर की बैंक शाखाओं से मांगे सुझाव

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -