फ़ोर्ब्स 2020: कायली जेनर बनी दुनिया की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली सेलेब्रिटी
फ़ोर्ब्स 2020: कायली जेनर बनी दुनिया की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली सेलेब्रिटी
Share:

दुनिया की मशहूर फ़ोर्ब्स मैगज़ीन ने साल 2020 में सबसे अधिक कमाई करने वाले हॉलीवुड सेलेब्स की लिस्ट जारी कर दी है जो हम आपको दिखाने जा रहे हैं। वैसे इस लिस्ट में सबसे टॉप पर जिनका नाम है वह है अमेरिकी रियलिटी स्टार कायली जेनर। कायली ने दुनियाभर में अपनी खास पहचान बनाई है और वह सबसे कम उम्र में सबसे अधिक कमाई करने वाली मॉडल हैं। उनकी उम्र 23 साल है और इस साल उन्होंने 540 मिलियन डॉलर्स (40 अरब रुपये) की कमाई की है। वहीं कायली के बाद इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर मशहूर अमेरिकन रैपर कान्ये वेस्ट हैं। इसके बाद तीसरे नंबर पर हैं टेनिस स्टार रोजर फ़ेडरर हैं। वहीं चौथे नंबर पर पुर्तगाल के स्टार फ़ुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो हैं और पांचवे नंबर पर अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी हैं।

कायली जेनर रियलिटी टीवी स्टार KIM, Khloe और Kourtney Kardashian की सौतली बहन हैं। वहीं रैपर कान्ये वेस्ट के बारे में बात करें तो वह कायली की ही सौतेली बहन किम कार्दशियां के पति हैं। कायली और उनके बहनोई कान्ये वेस्ट ने मिलकर इस साल कुल 6।1 बिलियन अमेरिकी डॉलर की कमाई की है।

कायली जेनर के बारे में बात करें तो वह अमेरिका की मशहूर रियलिटी स्टार हैं। वहीं सोशल मीडिया पर उनके करोड़ों फ़ॉलोअर्स हैं जो उनके दीवाने हैं। कायली ने साल 2019 में दुनिया की सबसे कम उम्र की अरबपति का ख़िताब जीता था। उन्होंने 21 साल की उम्र में 360 मिलियन डॉलर की कमाई की थी। वैसे वह 'कायलीकॉस्मेटिक्स' नाम की मशहूर कॉस्मेटिक कंपनी की मालकिन भी हैं।

टॉप 10 की पूरी लिस्ट-

1- कायली जेनर - 540 मिलियन अमेरिकी डॉलर


2- कान्ये वेस्ट - 170 मिलियन अमेरिकी डॉलर

3- रोजर फ़ेडरर - 106.3 मिलियन अमेरिकी डॉलर

4- क्रिस्टियानो रोनाल्डो - 105 मिलियन अमेरिकी डॉलर

5- लियोनेल मेसी - 104 मिलियन अमेरिकी डॉलर

6- टेलर पैरी - 97 मिलियन अमेरिकी डॉलर

7- नेमार - 95.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर


8- हॉवर्ड स्टर्न - 90 मिलियन अमेरिकी डॉलर

9- लेब्रोन जेम्स - 88.2 मिलियन अमेरिकी डॉलर

10- ड्वेन जॉनसन (रॉक) -87.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर

कश्मीर की वादियों में हनीमून मना रहे हैं आदित्य नारायण

बार्सिलोना रैली ने ला लीगा में टेबल टॉपर्स रियल रियल सोसिदाद को 2-1 से हराया

इस रोमांटिक गाने में फिर दिखेगी मधुरिमा-विशाल की जोड़ी

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -