दूसरी बार माँ बनी काइली जेनर
दूसरी बार माँ बनी काइली जेनर
Share:

हॉलीवुड स्टार किम कार्दशियां की छोटी बहन और बिजनेस वुमन काइली जेनर दूसरी बार मां बन चुकी हैं। उन्होंने लड़के को जन्म दिया है। उन्होंने अपने घर आई इस खुशी को सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ शेयर किया है। जिसके साथ ही उनके बॉयफ्रेंड ट्रैविस स्कॉट ने भी एक पोस्ट साझा की।

24 साल के रियलिटी स्टार ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फैंस के साथ पोस्ट साझा की है, जिसमें उनका न्यू बॉर्न बेबी अपनी बड़ी बहन स्टॉर्मी के साथ दिखाई दिया। यह एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर थी और इसमें नवजात बच्चे ने बहन का हाथ पकड़ा हुआ था। काइली ने इस पोस्ट के कैप्शन में बच्चे के जन्म की तारीख का भी खुलासा कर दिया है। बच्चे का जन्म 2 फरवरी को ही हो गया था। अभी तक कपल ने अपने बच्चे के नाम का खुलासा अब तक नही किया है।

काइली जेनर और स्कॉट 2017 से डेट कर रहे हैं, लेकिन 2019 में कथित तौर पर ये दोनों अलग हुए थे। काइली अपनी बेटी के साथ रहने लगी है। 2021 में यह जोड़ी फिर एक हो गई और इसके साथ ही काइली ने सितंबर में गर्भवती होने का एलान किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार काइली जेनर ने 2015 में अपनी मेकअप कंपनी की स्थापना की थी और साथ ही वह अपने पारिवारिक रियलिटी शो 'कीपिंग अप विद द कार्दशियन' में भी दिखाई दे चुकी हैं। सोशल माडिया पर काइली के बहुत फॉलोवर्स हैं।

लता दीदी को याद कर बोली शर्मीला टैगोर- "अफसोस है मैं लता मंगेशकर अवॉर्ड उनके हाथों..."

वीडियो के बाद अब बेटे के साथ दीया मिर्जा ने शेयर की खूबसूरत तस्वीर

बर्फीली वादियों में पति संग हनीमून मनाने पहुंची मौनी रॉय

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -