मुंबई ढेर, 7 रनो से जीते पंजाब के शेर
मुंबई ढेर, 7 रनो से जीते पंजाब के शेर
Share:

IPL 10 का आज 51वां मुकाबला फुल पैसा वसूल मैच रहा. मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच खेले गए इस मुकाबले में पंजाब ने आखिर बाजी मार ही ली. मुकाबले की शुरुआत मुंबई इंडियंस के टॉस जीतने से हुई. टॉस जीत कर मुंबई ने पंजाब को बल्लेबाजी का आमंत्रण दिया था. पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने अपने 3 विकेट खोकर 230 रन बनाये थे.

पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने शानदार शुरुआत की और पंजाब के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल ने 18 गेंदों में 36 रन, मैक्सवेल ने 21 गेंदों में 47 रन और रिद्दीमान शाहा ने नावाद 93 रन बनाये. इस तरह पंजाब की दमदार बल्लेबाजी की बदौलत मुंबई को 231 रनो का लक्ष्य मिला था.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस ने अपना पूरा जोर लगाया और बेहतरीन प्रदर्शन किया. लेंडल सिमंस ने 32 गेंदों में 59 रन पार्थिव पटेल ने 23 गेंदों में 38 रन और हार्दिक पंड्या ने 13 गेंदों में 30 रन बनाये. पंड्या ने 4 छक्के भी जेड. टीम की शान कीरोन पोलार्ड ने नावाद 50 रन बनाये. अपनी हाफ सेंचुरी पूरी करने के लिए पोलार्ड ने 24 गेंदों का सामना किया जिसमे 1 चौका और 5 छक्के शामिल हैं. पोलार्ड के हर संभव प्रयास के बाद भी मुंबई को जीत हासिल नहीं हो सकी. मोहित शर्मा ने अपने आखिरी ओवर में अपना जलवा दिखाते हुए पंजाब को जीत दिला दी. 

विनर - किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP)

अवार्ड -

परफेक्ट कैच ऑफ़ द मैच -  मार्टिन गप्टिल
मैक्सिमम सिक्स ऑफ़ द मैच - कीरोन पोलार्ड
स्टाइलिश प्लेयर ऑफ़ द मैच - लेंडल सिमंस
मैन ऑफ़ द मैच - रिद्दीमान शाहा

पंजाब ने मुंबई के सामने रखा इस सीजन का सबसे बड़ा 231 रनो का लक्ष्य

DD ने 2 विकेट से GL को दी मात

14 रनो से जीतकर पंजाब ने KKR से लिया हार का बदला

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -