सिद्धार्थ की जान थीं शहनाज गिल, दोस्त ने किया खुलासा
सिद्धार्थ की जान थीं शहनाज गिल, दोस्त ने किया खुलासा
Share:

'बिग बाॅस 13' में सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की जोड़ी ने धमाल मचाया था। इन दोनों ने शो में तो दर्शकों का दिल जीता ही लेकिन शो से बाहर आने के बाद भी दोनों ने सभी के दिलों में जगह बनाई। आपको बता दें कि दोनों बिग बाॅस में पहली बार मिले और उनका रिश्ता लोगों के लिए मिसाल बन गया। देखते ही देखते दोनों को लोग 'सिडनाज' नाम से पुकारने लगे और आज तक पुकारते हैं। हालाँकि अब यह जोड़ी टूट चुकी है क्योंकि सिद्धार्थ इस दुनिया में नहीं है। फैंस इस जोड़ी को शादी के बंधन में बंधा देखना चाहते थे लेकिन ऐसा हो ना सका। किसी ने ऐसा नहीं सोचा था कि दोनों के प्यार का अंत इस कदर होगा।

वहीं कई फैंस का यह मानना है कि इस जोड़ी को बुरी नजर लग गई। वैसे सिद्धार्थ के निधन के बाद खबरें आईं थी कि वह शहनाज संग शादी करने वाले थे, हालाँकि इसमें कितनी सच्चाई है इस बारे में आज तक पता नहीं लग पाया। अब इन सभी के बीच सिद्धार्थ के करीबी दोस्त कुशाल टंडन ने एक्टर और शहनाज के रिश्ते को लेकर कुछ ऐसा कहा जिसे सुन फैंस खुश हो जाएंगे। जी दरअसल कुशाल ने कहा, 'शहनाज सिद्धार्थ की जान थी और हमेशा रहेगी।' जी दरअसल, कुशाल ने हाल ही में ट्विटर पर फैंस के सवालों का जवाब दिया। इस दौरान एक यूजर ने उनसे पूछा कि कुशाल 'क्या आप भविष्य में शहनाज गिल के साथ काम करना चाहेंगे? उसके लिए एक शब्द।'

यूजर के इस सवाल पर कुशाल टंडन ने लिखा- 'दोस्त की जान थी,हैं और रहेगी।' अब कुशाल का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आप सभी को हम यह भी बता दें कि सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की लव स्टोरी साल 2019 में बिग बॉस 13 के घर से शुरू हुई थी। उस समय दोनों की जोड़ी खूब पसंद किया जाता था और शो से बाहर आने के बाद भी दोनों को खूब प्यार दिया गया। केवल यही नहीं बल्कि सिद्धार्थ और शहनाज ने एक साथ नए साल 2021 का वेलकम किया था और दोनों ने एक-दूसरे के बर्थडे पर भी खूब एन्जॉय किया था।

सिद्धार्थ शुक्ला के गम से उबरी शहनाज गिल, इस दिन करेंगी सेट पर वापसी

VIDEO: बच्चे ने शहनाज गिल के आगे जोड़ा 'शुक्ला', एक्ट्रेस ने दी ये प्रतिक्रिया

VIDEO: मौत पर राय देती नजर आईं शहनाज गिल, कहा- 'नहीं अच्छा लगता'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -