टीवी से लेकर बॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुके है कुशल पंजाबी, फांसी लगाकर ख़त्म कर ली थी जीवनलीला 
टीवी से लेकर बॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुके है कुशल पंजाबी, फांसी लगाकर ख़त्म कर ली थी जीवनलीला 
Share:

टेलीविज़न जगत और बॉलीवुड फिल्मों के मशहूर अभिनेता कुशल पंजाबी (Kushal Punjabi) का आज जन्मदिन है। आज भले ही कुशल पंजाबी हमारे बीच नहीं रहे हो लेकिन फिर भी वो हमारे दिल में जिन्दा है। बता दे कि 2019 में 26 दिसंबर की रात को अभिनेता कुशल पंजाबी की बॉडी उनके ही घर में लटकी मिली थी। उनके निधन की खबर ने पुरे मनोरंजन जगत को हिला कर रख दिया था। मनोरंजन जगत इस हैंडसम हंक ने मुंबई स्थित अपने घर में फांसी लगाकर जान ने दी थी। अभिनेता ने अपने पीछे एक सुसाइड नोट भी छोड़ा था, जिसमें उन्होंने अपनी मौत के लिए किसी को भी जिम्मेदार नहीं ठहराया था। 

कुशल पंजाबी का जन्म 23 अप्रैल, 1982 को मुंबई में हुआ था। पापा इंडियन आर्मी में थे। इसलिए कुशल पहले आर्मी में ही जाना चाहते थे। किन्तु हर युवा की भांति वो भी श्योर नहीं थे। उन्होंने सबसे पहले बारटेंडिंग का कोर्स किया। मगर मन में अभी भी भटकाव था, तो जेट एयरवेज़ से जुड़ गए। वहां के बाद दुबई रवाना हो गए। बतौर फाइनेंस कंसल्टेंट जॉब करने लगे। ये सब करने में उन्हें कार्य संतुष्टि वाला फील नहीं आ रहा था। वो डांस वगैरह करते थे। बेहतरीन डांसर थे। मुंबई आए और शामक डावर के डांस इंस्टिट्यूट से डांसर के तौर पर जुड़ गए। उनकी डांसिग एबिलिटी से इंप्रेस होकर उन्हें डांस ट्रेनर बना दिया गया। यहां से कुशल का मनोरंजन जगत वाला सफर आरम्भ हुआ। कुशल डांस को अपना पहला प्यार बताते हैं। पुराने दिनों का उनका एक डांस वीडियो आप यहां देख सकते हैं:

मॉडलिंग करने नहीं गए, उसका ऑफर आया। मुंबई में एक मॉडलिंग प्रतियोगी होती है। ग्लैडरैग्स मैनहंट एंड मेगा मॉडल कॉन्टेस्ट। इसी प्रतियोगी को जीतकर डिनो मोरिया तथा जॉन अब्राहम जैसे स्टार्स मॉडलिंग की फील्ड में उतरे थे। इस प्रतियोगी में कुशल ने बेस्ट फिज़िक का टाइटल जीता। तत्पश्चात, फुल फ्लेज्ड मॉडलिंग सीन में एक्टिव हो गए। म्यूज़िक वीडियोज़ से लेकर टेलीविज़न सीरयल्स में काम मिलने लगा। एक्टिंग डेब्यू हुआ 1995 में डीडी नेशनल पर आने वाले टेलीविज़न सीरियल ‘अ माउथफुल ऑफ स्काई’ (A Mouthful of Sky) से। किन्तु लोकप्रियता मिली 1997 में आए श्वेता शेट्टी के ‘दीवाने तो दीवाने हैं’ म्यूज़िक वीडियो से। इसके बाद वो एक के बाद एक कई लोकप्रिय गायकों के गानों के वीडियो में दिखाई दी। साथ में टेलीविज़न का भी काम चल रहा था। अपने 18-19 वर्ष लंबे करियर में कुशल ने 20 टेलीविज़न शोज़ में काम किया। इसमें ‘कभी हां कभी ना’, ‘ये दिल चाहे मोर’, ‘राजा की आएगी बारात’ और ‘गूटरगूं’ खास हैं। वही फिर कुशल पंजाबी फरहान अख्तर की फिल्म ‘लक्ष्य’ में। इसमें वो अमिताभ बच्चन, ऋतिक रौशन और प्रीति जिंटा जैसे बड़े नामों के साथ स्क्रीन शेयर कर रहे थे। फिर आई शाहरुख खान के प्रोडक्शन में बनी ‘काल’। इसमें कुशल ने जॉन अब्राहम के दोस्त तथा कलीग साजिद का किरदार निभाया था। इसके अतिरिक्त वो ‘सलाम-ए-इश्क’ और ‘दन दना दन- गोल’ जैसी फिल्मों में भी दिखाई दिए। वो अंतिम बार प्रकाश झा के प्रोडक्शन में बनी फिल्म ‘क्रेज़ी कुक्कड़ फैमिली’ (2015) में नजर आए थे।

तेजस्वी प्रकाश ने लगाई करण कुंद्रा के नाम की मेहंदी, एक्टर ने दी ये प्रतिक्रिया

'Lock Upp' में फूट-फूटकर रोईं पूनम पांडे, बोलीं- '1 महीने से नहीं हुए पीरियड्स और...'

ढोल पर जबरदस्त भांगड़ा करती नजर आई शहनाज गिल, सामने आया ये VIDEO

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -