पंखे से लटका मिला था कुशल पंजाबी का शव, सुसाइड नोट में लिखी थी चौकाने वाली बात
पंखे से लटका मिला था कुशल पंजाबी का शव, सुसाइड नोट में लिखी थी चौकाने वाली बात
Share:

फिल्मों और टीवी के कई शोज में नजर आ चुके अभिनेता कुशल पंजाबी का निधन आज ही के दिन हुआ था। जी हाँ, उनका शव उनके मुंबई स्थित फ्लैट में पंखे से लटका मिला था। आप सभी को बता दें कि कुशल ने आत्महत्या की थी। वहीं उनकी मौत के बाद जांच अधिकारियों ने बताया कि शव के पास ही एक सुसाइट नोट भी मिला था। आप सभी को बता दें कि कुशल ने सलमान खान के साथ 'सलाम-ए-इश्क' फिल्म में काम किया था और यह फिल्म बेहतरीन रही थी। कुशल सिंधी परिवार से ताल्लुक रखने वाले थे और बांद्रा पश्चिम स्थित अलशीद बिल्डिंग के फ्लैट में रहते थे।

उनकी शादी नवंबर 2015 में यूरोपियन गर्लफ्रेंड एंड्रे डोल्हेन से हुई थी। वहीं दोनों का 3 साल का एक बेटा है, हालाँकि अब कुशल इस दुनिया में नहीं है। कुशल के फ्लैट से अंग्रेजी में लिखा एक सुसाइड नोट मिला था। उसमे उन्होंने उनकी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं माना जाए ऐसा लिखा था और इसी के साथ ही, उनकी संपत्ति को उनके माता-पिता, बेटी और बहन में बांट दिए जाने की बात भी लिखी थी।

वहीं संपत्ति का 50 फीसदी उनके माता-पिता और बहन जबकि बाकी 50 फीसदी उनके तीन साल के बेटे के नाम करने की बात लिखी थी। कुशल ने टीवी करियर की शुरुआत 1995 में आए 'अ माउथ फुल ऑफ स्काय' से की थी। इस शो के बाद वे 'इश्क में मरजावां', 'लव मैरिज', 'कसम से', 'देखो मगर प्यार से', 'डॉन' सहित अन्य सीरियल्स में नजर आए। वहीं उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया था। इस लिस्ट में 'लक्ष्य', 'सलाम-ए-इश्क', 'हमको इश्क ने मारा' शामिल रहीं।

कृति-टाइगर ने रिक्रिएट किया 'हीरोपंति' का सीन

अमूल ने एक बार फिर इस मूवी का बनाया पोस्टर, फैंस भी देखकर हुए खुश

नयी तस्वीर के चलते ट्रोल हुईं फातिमा सना शेख, यूजर्स ने पूछे आमिर से जुड़े सवाल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -